ब्लैक लिस्टेड कंपनियों की बदौलत सरकारी नौकरियों की बोली, बड़े लोगों को बचा रही सीआईडी : चंपाई, National Hindi News


Follow us on Google News
share

क्रासर- पूर्व सीएम ने कहा- युवा अभ्यर्थियों के सपने को कुचला जा रहा है सीआईडी

ब्लैक लिस्टेड कंपनियों की बदौलत सरकारी नौकरियों की बोली, बड़े लोगों को बचा रही सीआईडी : चंपाई

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में सत्ता के संरक्षण में ब्लैक लिस्टेड एजेंसियों के बल पर सरकारी नौकरियों की बोली लगाई जा रही है और युवा अभ्यर्थियों के सपनों एवं आकांक्षाओं को लगातार कुचला जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार और सीआईडी की कार्यप्रणाली पर हमला बोला है। पूर्व सीएम ने सीआईडी के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी मामले में इस एजेंसी की एंट्री सिर्फ छोटी मछलियों को फंसाने और बड़े लोगों को बचाने के उद्देश्य से होती है। रविवार को एक जारी बयान में चंपाई सोरेन ने शराब घोटाले से लेकर जेएसएससी, सीजीएल परीक्षा मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि सीआईडी ने इस पूरे प्रकरण में केवल लीपापोती करने का काम किया है।

परीक्षा की पारदर्शिता के कहा कि क्या सीआईडी या सरकार यह बताएगी कि जब उस परीक्षा का सेकेंड टॉपर ही आज आरोपी है और उसके परिवार के कई सदस्यों को सरकारी नौकरी मिली है तो वह परीक्षा निष्पक्ष कैसे थी?पूर्व सीएम ने सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्रों के लगातार विरोध के बाद इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया गया। सवाल उठाने वाले निर्दोष छात्रों, शिक्षकों और व्हिसल ब्लोअर्स को फर्जी मामलों में फंसाया गया। इसके पीछे कौन लोग थे, इसका खुलासा होना चाहिए। चंपाई ने कहा कि जब सत्ता के शीर्ष से जुड़े लोगों के रिश्तेदार ही जेपीएससी के इंटरव्यू पैनल में बैठ कर युवाओं के भविष्य के साथ छल कर रहे हों तो इस सरकार से निष्पक्षता अथवा पारदर्शिता की उम्मीद कैसे रखें? उन्होंने हाईकोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेकर पिछले कुछ वर्षों में जेएसएससी और जेपीएससी की हर एक नियुक्ति प्रक्रिया की सीबीआई जांच का आदेश देने का आग्रह किया।



Leave a Comment