क्रांति दिवस पर एक हजार कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में लेंगे भाग आंदोलन की सफलता को ले बैठक, नुक्कड़ सभा व प्रचार किए जाएंगे (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। बिहार राज्य किसान सभा और बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय में राधेकृष्ण शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। पर्यवेक्षक के रूप में राज्य अध्यक्ष रंगलाल पासवान उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ 22 जुलाई को देशव्यापी विरोध दिवस मनाया जाएगा।
आंदोलन का विवरण
भभुआ के एकता चौक पर डील के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। क्रांति दिवस पर 10 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य जन संगठनों के साथ मिलकर चार लेबर कोड की वापसी, मनरेगा को पुन: बहाल करने, वीबीजी राम जी कानून की वापसी, एमएसपी गारंटी कानून बनाने, 26 हजार न्यूनतम वेतन देने, ठेका बहाली समाप्त करने, स्कीम वर्कर को स्थायी करने और नीट जैसी अनेकों परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में असमर्थ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।
बैठक में लिए गए निर्णय
बैठक में आंदोलन की सफलता के लिए ग्रामीण बैठकें, नुक्कड़ सभाएं, जीप से प्रचार करने, 2000 पर्चा छपवाने, लगभग 1000 कार्यकर्ताओं द्वारा जेल भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसान सभा के जिला मंत्री भीम सिंह, हरिनारायण पांडेय, शिवमूरत साह, रामसूदन परवाना, रामराज सिंह, खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री कपिलदेव राम, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद सुल्तान, ललिता देवी, शिवप्रसाद गोंड आदि ने भाग लिया। फोटो- 18 जुलाई भभुआ- 13 कैप्शन- भभुआ में शनिवार को आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा करते बिहार राज्य किसान सभा और बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता।
संयुक्त किसान मोर्चा से संबंधित सामान्य प्रश्न
✦भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कब विरोध दिवस मनाया जाएगा?−
22 जुलाई को देशव्यापी विरोध दिवस मनाया जाएगा।
✦किस आंदोलन के तहत जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा?+
✦बैठक में आंदोलन की सफलता के लिए क्या निर्णय लिया गया?+