भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में कोई गतिरोध नहीं : गोयल, International Hindi News


Follow us on Google News
share

नई दिल्ली,विशेष संवाददाता। सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की वार्ता अटकने की

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में कोई गतिरोध नहीं : गोयल

सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की वार्ता अटकने की आशंकाओं को खारिज कर दिया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर कोई गतिरोध नहीं है और बातचीत लगातार सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ रही है। गोयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि जून में नई दिल्ली में उनकी अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर के साथ बेहद सकारात्मक और रचनात्मक बैठक हुई थी।

व्यापार समझौते पर सहमति

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने ऐसे व्यापार समझौते की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति जताई है, जिससे कारोबार, किसानों, कामगारों और उपभोक्ताओं सभी को वास्तविक लाभ मिले। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों की बातचीत करने वाली टीमें लगातार संपर्क में हैं और समझौते को आगे बढ़ाने के लिए पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी व्यापार समझौते में भारत के राष्ट्रीय हित सर्वोच्च रहेंगे। खासकर कृषि, छोटे उद्योग और घरेलू कारोबार से जुड़े मुद्दों पर कोई ऐसा फैसला नहीं लिया जाएगा जिससे देश के हित प्रभावित हों।

ईयू करार की समीक्षा भी जल्द

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि भारत और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते के पाठ की कानूनी समीक्षा अगले ‘एक या दो हफ्ते’ में पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसे भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के लागू होने के कुछ महीनों बाद लागू किया जाएगा। गोयल ने इंडिया-स्पेन व्यापार मंच को संबोधित करते हुए कहा, ”भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की कानूनी समीक्षा अगले एक या दो सप्ताह में पूरी हो जानी चाहिए।” मंत्री आधिकारिक यात्रा पर स्पेन में हैं। गोयल ने कहा कि किसी भी सदस्य देश में भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौते की कोई आलोचना नहीं हुई। उन्होंने कहा, ”सभी सदस्य भारत के साथ इस साझेदारी में पूरी तरह सहमत हैं। भारत में भी कोई असहमति या असंतोष नहीं है। भारत और यूरोप की संयुक्त रूप से वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

अमेरिका से करार की रूपरेखा तैयार, हस्ताक्षर जल्द

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और इसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि उचित समय आने पर इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि भारत समझौते में अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर टैरिफ (आयात शुल्क) का लाभ चाहता है, जिससे भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। समझौते के लेकर मतभेद या गतिरोध की स्थिति बिल्कुल नहीं है। हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ समझौते को लेकर बातचीत काफी सकारात्मक रही। दोनों पक्षों को स्पष्ट समझ है कि फ्रेमवर्क डील में क्या शामिल होगा और किन मुद्दों पर समझौते के तहत आगे बातचीत की जाएगी। भारत ने अमेरिका से ऊर्जा आयात भी बढ़ाया है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत हैं और किसी प्रकार की नकारात्मक स्थिति नहीं है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की वार्ता किस स्थिति में है?

व्यापार समझौते की वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और कोई गतिरोध नहीं है।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते की कानूनी समीक्षा कब पूरी होगी?+



Leave a Comment