
भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू ने रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और ग्रीनवुड स्कूल के छात्रों से बातचीत की। नवाब काजिम अली खां के आमंत्रण पर दो दिवसीय भ्रमण पर आई राजदूत ने दोनों देशों के पुराने सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों पर जोर दिया।

रामपुर। भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू ने कहा कि दोनों देशों के मध्य हमेशा से ही अच्छे संबंध हैं। कला और संस्कृति दोनों देशों की की एक जैसी है। उन्होंने ग्रीनवुड स्कूल में इंटेक के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। जामा मस्जिद और इमामबाड़ा भी देखा। मोमिनपुर अहमदाबाद गांव में युवा नेता मेहरबान अली के आवास पर ग्रामीणों से मुलाक़ात की। भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू ने रामपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वो पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के आमंत्रण पर यहां दो दिवसीय भ्रमण पर आई हैं।
नवेद मियां ने बताया कि ग्रीस और भारत के सांस्कृतिक संबंध तीन हजार वर्ष पुराने हैं। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध भी बहुत अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू एथेंस में विदेश मंत्रालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वो मैड्रिड स्थित ग्रीस दूतावास और काहिरा स्थित ग्रीस दूतावास में भी कार्यरत रही हैं। उनका प्रयास है कि हर क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध और बेहतर हों।इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) रुहेलखण्ड चैप्टर की ओर से ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रीस की राजदूत ने शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर ग्रीनवुड स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खां और समीना ख़ान ने राजदूत का स्वागत किया। स्कूल के शैक्षणिक स्तर को देखकर राजदूत बहुत प्रसन्न हुईं। उन्होंने स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब भी दिए। राजदूत ने ग्रीनवुड स्कूल की हॉकी टीम से भी मुलाक़ात की। इस मौके पर ग्रीस के राजनयिक दिमित्रियोस सिडेरिस, शाकिर मूसा, गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबर अली खां, ग्रीनवुड स्कूल के वाइस प्रिंसिपल शकील अहमद, इंटेक रुहेलखण्ड चैप्टर के सह संयोजक काशिफ खां, अल्तमश अली खान, इब्राहीम खां आदि मौजूद रहे।