भारत के जेन ज़ी के सामने सबसे बड़ा संकट क्या है, नौकरी को लेकर क्या हैं मुश्किलें


मुंबई में 26 जुलाई, 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद, शिवाजी पार्क में युवाओं और समर्थकों ने जश्न मनाया

इमेज स्रोत, Anshuman Poyrekar/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, मुंबई में 26 जुलाई, 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद, शिवाजी पार्क में युवाओं और समर्थकों ने जश्न मनाया

नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटे जेन ज़ी का आंदोलन ख़त्म हो चुका है.

लेकिन सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में गड़बड़ी के ख़िलाफ़ ऐसा ही एक आंदोलन झारखंड की राजधानी रांची में जारी है.

इन दोनों आंदोलनों के केंद्रीय सवाल एक जैसे हैं.

ये सवाल जेन ज़ी समेत उस पूरी युवा पीढ़ी के हैं, जिसके दम पर भारत अपने डेमोग्राफ़िक डिविडेंड का फ़ायदा उठाकर विकसित देशों में शुमार होने की बात करता है.

लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि डेमोग्राफ़िक डिविडेंड का फ़ायदा तभी मिलता है जब ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के पास अच्छी नौकरियां हों.



Leave a Comment