संवाद सूत्र, कुर्साकांटा (अररिया)। प्रखंड क्षेत्र से सटे भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है।
इसी कड़ी में हाल के दिनों में भारत नेपाल सीमा पर पांच जगहों पर लगने वाले वाच टावर को लेकर स्थल चयन भी कर लिया गया है।
जिसमें लैलोखर, डुमरिया, डूबा टोला व सिकटिया शामिल है। वहीं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर अनुमन सभी पंचायतों में दुग्ध उत्पादन केंद्र बनाया जा रहा है।
जिसकी जिम्मेदारी जीविका को दी गई है। दुग्ध उत्पादन के तहत वैसे किसान जो पशुपालन के इच्छुक हैं, उनको किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए बगैर किसी सिक्योरिटी के 32 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
जिससे दुग्ध उत्पादन कर पंचायत में बने दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति को उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में गृह मंत्रालय से चयनित वाईब्रेंट गांव में आजीविका का संसाधन बेहतर करने, शैक्षणिक व्यवस्था में प्रगति लाने के साथ आधुनिक गांव के रूप में विकसित कराने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर एक्शन, ओडिशा की लड़की को तस्करी से बचाया, नेपाली युवक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- नेपाल की बालेन सरकार ने दी राहत: बॉर्डर से 9 KM तक सफर मुफ्त, 500 रुपये के घरेलू सामान पर भंसार माफ