
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते से गुरुग्राम के उद्योगों के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस सम

गुरुग्राम, अमर मौर्य। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते से गुरुग्राम के उद्योगों के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क पूरी तरह समाप्त कर देगा। जिससे गुरुग्राम औद्योगिक जिले में उत्पादन करने वाले उद्योगों का निर्यात तेजी से बढ़ेगा। क्योंकि यहां से न्यूजीलैंड के बाजार में पूरी तरह से शुल्क और मुक्त पहुंच मिलेगी। उद्योगों को प्रमुख लाभ और निर्यात के अवसर:
न्यूजीलैंड का आयात शुल्क खत्म करना
न्यूजीलैंड भारतीय सामानों पर आयात शुल्क को 100 प्रतिशत तक खत्म कर देगा, जिससे जिले के उत्पाद वहां के बाजार में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे। इसमें आईटी, कपड़ा, इंजीनियरिंग टूल्स, ऑटो पार्ट्स, प्लास्टिक, और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों को विशेष बढ़ावा मिलेगा। यह समझौता विशेष रूप से छोटे और मझले उद्योगों के साथ महिला-संचालित उद्योगों को प्रोत्साहित करता है। उद्यमियों ने कहा कि अगले 15 वर्षों में न्यूजीलैंड की ओर से भारत में 20 बिलियन (अमेरिकी डॉलर) के निवेश का लक्ष्य है, जिससे स्थानीय स्तर पर नए कारखाने और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
बिना शुल्क निर्यात करने में आसानी होगी
गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि न्यूजीलैंड के साथ हुए समझौते के तहत कुशल कर्मियों को वर्क वीजा को आसानी से मिलेगा। इससे युवाओं में नए कौशल के प्रति रूझान बढ़ेगा। इसके अलावा उद्योगों के लिए व्यापार के रास्ते खुलने से मांग बढ़ेगी। उद्योगों में नए रोजगार के साथ उत्पादन बढ़ने के बाद बिना शुल्क निर्यात करने में आसानी होगी। एमएसएमई मांग बढ़ने से छोटे उद्योगों के लिए काम में तेजी जाएगी।
स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान
उद्यमी मनोज जैन यादव ने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स पर शुल्क कम होने से निर्यातकों को न्यूज़ीलैंड के बाज़ार में काफी प्रतिस्पर्धी लाभ मिलेगा। जो आर्थिक मंदी की ओर से उद्योग बढ़ रहे थे। उनके लिए संजीवनी लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि समझौते में स्थानीय छोटे उद्योगों और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान हैं, ताकि वे न्यूज़ीलैंड की बाज़ार आवश्यकताओं और आपूर्ति श्रृंखलाओं से आसानी से जुड़ सकें।
सामान्य प्रश्न
✦न्यूजीलैंड ने भारतीय सामानों पर कितना आयात शुल्क खत्म किया है?−
न्यूजीलैंड भारतीय सामानों पर आयात शुल्क को 100 प्रतिशत तक खत्म कर देगा।
✦इस समझौते से किस प्रकार के उद्योगों को लाभ होगा?+
✦उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने क्या कहा है?+