आखिर अरुणाचल प्रदेश में सूरज सबसे पहले क्यों निकलता है?
धरती पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है. इसी वजह से पूर्व दिशा में स्थित जगहों पर सूरज पहले दिखाई देता है. भारत का सबसे पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश है, इसलिए यहां सूर्योदय देश के बाकी हिस्सों से पहले होता है. डोंग वैली भारत के सबसे पूर्वी बसे हुए इलाकों में से एक है. यहां सर्दियों में सुबह करीब 4:30 बजे से ही रोशनी फैलने लगती है, जबकि गर्मियों में भी सूरज बहुत जल्दी निकल आता है.