
ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या शैली गांधी और शिक्षाविद् संध्या गुप्ता को ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से नवाजा गया। लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें गोल्डन मेडल और प्रशस्ति-पत्र दिया गया। प्रधानाचार्या ने विद्यालय के समग्र विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और गुणवत्ता शिक्षा के प्रति अपनी निष्ठा बताई।

ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या शैली गांधी एवं शिक्षाविद् संध्या गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में लायंस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दोनों शिक्षाविदों को गोल्डन मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शनिवार को लायंस कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन पवन गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने का माध्यम बनता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्या शैली गांधी के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के संस्कार और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन डॉ. एम.पी. शर्मा ने सम्मानित शिक्षाविदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समर्पित शिक्षकों के कार्यों को पहचान दिलाने के साथ अन्य शिक्षकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद शैली गांधी ने लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन एवं लायंस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राहुल अग्रवाल, निर्देशिका राखी अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन सुधा शर्मा, अंकुर गौरव, सचिन धारीवाल, अमितेश सक्सेना आदि मौजूद थे।