भारत सरकार ने 35 साल से कम उम्र के लोगों के लिए निकाली भर्ती, जयपुर में जॉब पोस्टिंग, सैलरी ₹60000 – cwdb recruitment 2026 notification out for young professional post 60 thousand mothly salary last date 3 aug


New Jobs 2026: इस भर्ती के जरिए आपको भारत सरकार के साथ करने का अवसर मिल रहा है। सेलेक्शन होने के बाद जयपुर में काम करना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 अगस्त है।

new jobs 2026
नई नौकरी 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
CWDB Recruitment 2026: भारत सरकार के साथ करियर बनाना चाहते हैं? और अच्छे मौके की तलाश में हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड (CWDB) ने यंग प्रोफेशनल की हायरिंग निकाली है। 35 साल से उम्र लोगों को मौका दिया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को जयपुर जाकर काम करना होगा। इस भर्ती के लिए वूल बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट woolboard.in की मदद से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारत सरकार अपने विभिन्न निकायों के लिए समय-समय पर भर्ती निकालती रहती है। यह भर्ती भी इसी का हिस्सा है। जो अभ्यर्थी अपने करियर के शुरुआती स्टेज में है, खासकर उनके लिए यह मौका गोल्डन चांस बन सकता है। आपकी प्रोफाइल में इस जॉब का अनुभव आगे नए रास्ते खोल सकता है। हर महीने सैलरी भी अच्छी मिलेगी।

महीने के 60 हजार मिलेंगे

यंग प्रोफेशनल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को जोधपुर में सेंट्रल वूल डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यालय में जाकर काम करना होगा। इस पोस्ट के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को हर महीने 60 हजार रुपये वेतन मिलेगा। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है। इस तारीख तक अभ्यर्थियों को स्पीड पोस्ट के जरिए अपना एप्लिकेशन फॉर्म निकाय को भेजना होगा।

यंग प्रोफेशनल के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री पूरी की हुई हो। टेक्सटाइल इंजीनियरिंग/डिजाइनिंग की पढ़ाई करने वालो को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड, एक्सल, पॉवर प्वाइट, स्टैटेस्टिकल सॉफ्टवेयपर आदि की नॉलेज है, तो अच्छा रहेगा।
  • उम्र: कैंडिडे्टस की उम्र अधिकतम 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • अनुभव: न्यूनतम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

ICWDB यंग प्रोफेशनल भर्ती की जरूरी जानकारी

निकाय केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड (CWDB)
पद यंग प्रोफेशनल (कैटेगिगी II)
वैकेंसी 02
ऑफिशियल वेबसाइट woolboard.in
आवेदन करने की लास्ट डेट 3 अगस्त 2026
सेवा की अविधि कॉन्ट्रेक्चुअल (1 साल) जिसे अधिकतम 3 साल तक के लिए आगे बढ़ाया जा सकेगा।
पोस्टिंग की जगह सेंट्रल वूल डेवलपमेंट बोर्ड, जोधपुर
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ​CWDB Recruitment 2026 Notification PDF

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती का हिस्सा बनने के लिए आपको आवेदन पत्र निकाय को भेजना होगा। इसका फॉर्मेट नोटिफिकेशन में ही दिया है। जिसे डाउनलोड करने के बाद इसमें नाम, पिता/पति का नाम/ जन्मतिथि, उम्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नबर, कॉन्टेक्ट नंबर, परमानेंट एड्रेस, पता, 10वीं, 12वीं ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के नंबर, आदि की डिटेल्स भरकर अपना लेटेस्ट फोटो चिपकाएं।

नीचे हस्ताक्षर करके एप्लिकेशन फॉर्म को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंट्रल वूल डेवलपमेंट बोर्ड, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार, 1st फ्लोर, बीएसएनएल बिल्डिंग, पओटा, जोधपुर, राजस्थान 342006। के पते पर शाम 6 बजे से पहले भेजना होगा।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें