भूमि पेडनेकर को 43 साल के तलाकशुदा एक्टर पर था क्रश, बोलीं- वो असली ग्रीन फ्लैग – Bhumi Pednekar Having The Biggest Crush On Imran Khan tmovg


बॉलीवुड में एक लंबे ब्रेक के बाद अब इमरान खान फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के जरिए धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली हैं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर. इमरान की इस घर-वापसी से जितने एक्साइटेड उनके फैंस हैं, उससे कहीं ज्यादा एक्साइटेड खुद भूमि पेडनेकर हैं. भूमि ने हाल ही में खुलासा किया है कि बढ़ते हुए दिनों में इमरान खान उनका सबसे बड़ा ‘क्रश’ हुआ करते थे. 

हाल ही में ग्रैजिया इंडिया को दिए इंटरव्यू में भूमि ने कहा, ‘ बचपन से ही मुझे इमरान पर बहुत क्रश था.अपनी सभी रोम-कॉम फिल्मों में इमरान एक आदर्श और संवेदनशील हीरो यानी ‘ग्रीन फ्लैग’ की तरह नजर आते थे, और आज के दौर में वैसी लव स्टोरीज बनना लगभग बंद हो गई हैं. भूमि के लिए अपने इसी क्रश के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी सपने के सच होने जैसा है.

जब दो पुराने दोस्तों ने मिलाया हाथ
इमरान खान ने साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. अब करीब 15 साल बाद एक फिर वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट के बनने की कहानी भी काफी मजेदार है. फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी है और इसका डायरेक्शन इमरान खान के बेहद करीबी दोस्त दानिश असलम ने किया है. दानिश और इमरान की दोस्ती ‘ब्रेक के बाद’ के सेट पर ही हुई थी और तब से दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं.

न्यूज 18 में छपे इंटरव्यू के मुताबिक इमरान काफी समय से एक फिल्म बनाने का मन बना रहे थे और उनके पास कुछ ऐसे विषय थे जिन पर वह काम करना चाहते थे. चूंकि वह दानिश के काम करने के स्टाइल और उनकी सोच को अच्छे से समझते थे, इसलिए उन्होंने दानिश से बात की.

दस साल की मेहनत का नतीजा है कहानी
जब इमरान ने दानिश से संपर्क किया, तो दानिश भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हो गए. दानिश के पास पिछले लगभग दस सालों से एक कहानी तैयार थी, जिसे वह अपने दिल में संजोए हुए थे. जब उन्होंने यह कहानी इमरान को सुनाई, तो इमरान को वह पहली बार में ही इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने तुरंत इस पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया. अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है जब बॉलीवुड का यह सबसे चहेता चॉकलेटी बॉय एक बार फिर स्क्रीन पर अपनी रोमांटिक अदाओं से सबका दिल जीतेगा.

—- समाप्त —-


Leave a Comment