मनी ऑर्डर के सहारे पाकिस्तान की इकॉनमी! एक्सपोर्ट से ज्यादा हुआ रेमिटेंस, कहां आ रहा सबसे ज्यादा पैसा? – pakistan’s receives record remittances exceed its total exports


विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानी जमकर अपने देश को पैसा भेज रहे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2026 में पाकिस्तान में आने वाला रेमिटेंस उसके कुल एक्सपोर्ट से ज्यादा हो गया। कहां से आ रहा है पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पैसा?

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान को मिला रेमिटेंस उसके एक्सपोर्ट से ज्यादा पहुंचा
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर में मिला रेकॉर्ड $41.6 अरब रेमिटेंस
  • पाकिस्तान की जीडीपी में रेमिटेंस की हिस्सेदारी करीब 10%
  • रेमिटेंस पाने के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर है
Pakistan Economy news
पाकिस्तान को पिछले फाइनेंशियल ईयर में रेकॉर्ड रेमिटेंस मिला है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान की इकॉनमी मनी ऑर्डर के सहारे चल रही है। विदेश में काम करने वाले पाकिस्तानियों ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में जितना पैसा भेजा, वह देश के एक्सपोर्ट से भी ज्यादा है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में देश का एक्सपोर्ट 40.67 अरब डॉलर रहा जबकि रेमिटेंस (विदेश से भेजी गई रकम) 41.6 अरब डॉलर पहुंच गया।

पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक के अनुसार 30 जून को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर (FY26) में देश को विदेशों में काम करने वाले लोगों से रेकॉर्ड $41.6 बिलियन की रेमिटेंस मिली। यह रकम इसी दौरान हुए कुल एक्सपोर्ट से भी ज्यादा थी। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में रेमिटेंस के रूप में $38.3 बिलियन की रकम मिली थी जबकि इस बार इसमें 8.6% का इजाफा हुआ है।

Navbharat Timesपाकिस्तान में मरना भी हुआ महंगा, कफन से लेकर कब्र तक के बढ़ गए दाम, कर्ज लेकर हो रहा अंतिम संस्कार

भारत वर्सेज पाकिस्तान

पाकिस्तान के वित्त मंत्री के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने कहा कि यह आंकड़ा पाकिस्तान के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा सालाना रेमिटेंस है।
डेटा से पता चला कि जून में सबसे ज्यादा रेमिटेंस सऊदी अरब ($829.6 मिलियन) से आया। इसके बाद यूएई ($792.3 मिलियन), यूके ($514.9 मिलियन) और अमेरिका ($296.8 मिलियन) का नंबर आता है। $100 मिलियन से ज्यादा रेमिटेंस भेजने वाले अन्य देशों में इटली ($121.1 मिलियन) और ओमान ($110.8 मिलियन) शामिल हैं।
भारत रेमिटेंस पाने के मामले में सबसे आगे है। 2025-26 में यह आंकड़ा 144.79 अरब डॉलर रहा। भारत में रेमिटेंस के रूप में सबसे ज्यादा पैसे अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात से आते हैं। पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद वहां रह रहे भारतीय वर्कर्स ने अप्रैल में 16 अरब डॉलर रेमिटेंस के रूप में भारत भेजे। भारत के बाद सबसे ज्यादा रेमिटेंस पाने वाले देश मेक्सिको और चीन हैं। पाकिस्तान की जीडीपी में रेमिटेंस की हिस्सेदारी 10 फीसदी है जबकि भारत के मामले में यह 3.5 फीसदी है।

दिल प्रकाश

लेखक के बारे मेंदिल प्रकाशदिल प्रकाश, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर है। वह 20 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने खेल, राजनीति, संसद, विदेश, विज्ञान, रक्षा और बिजनेस जैसे कई विषयों पर रिपोर्टिंग की है। दिल प्रकाश पांच साल से भी अधिक समय से एनबीटी डिजिटल के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता और बिजनेस स्टैंडर्ड में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बीबीसी हिंदी में भी आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के रूप में कई साल काम किया है। यूनीवार्ता में कई साल तक स्पोर्ट्स डेस्क पर काम करने के बाद नेशनल ब्यूरो में कई विषयों पर रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्हें हॉकी वर्ल्ड कप, क्रिकेट वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स को कवर करने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने डिफेंस करेंसपोंडेंट कोर्स भी किया है। इस दौरान उन्हें रक्षा बलों के काम करने के तरीके को करीब से देखने का मौका मिला। दिल प्रकाश ने नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन संस्थान से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।और पढ़ें