पश्चिम बंगाल से टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन …और पढ़ें

टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा (फोटो- सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री से राजनेता बनीं पश्चिम बंगाल से टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कोयल से पहले भी 3 सांसद टीएमसी की सांसदी छोड़ चुके हैं।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।