महंगाई की एक और नई मार:रैपिडो का बढ़ा किराया, दोपहर में देना होगा डबल भुगतान; ₹70 वाली राइड 150 तक पहुंची – Rapido Hikes Fares Rates Soar Up To Double During The Afternoon


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Sat, 23 May 2026 08:00 PM IST

यात्रियों का कहना है कि सुबह जिन रूटों का किराया सामान्य रहता है, वही दोपहर में दोगुना तक पहुंच जाता है। कई इलाकों में 70-80 रुपये की राइड 150 रुपये तक दिखाई दे रही है। 


Rapido Hikes Fares Rates Soar Up to Double During the Afternoon

रैपिडो ने बढ़ाया किराया
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की रोजमर्रा की यात्रा पर भी भारी पड़ने लगी है। तेज धूप और हीटवेव के बीच ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो के बढ़ते किराए और राइड उपलब्ध न होने से यात्री परेशान होने लगे हैं। खासतौर पर दोपहर के समय किराए में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जबकि छोटी दूरी तय करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


Leave a Comment