‘महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हैं लेकिन…’ परिसीमन पर DMK की दो टूक, दक्षिणी राज्यों के हितों से समझौता नहीं


होमताजा खबरदेश

‘महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हैं लेकिन…’ परिसीमन पर DMK की दो टूक

Last Updated:

नारी शक्ति को संसद में अधिकार देने वाले महिला आरक्षण कानून और भविष्य में होने वाले संसदीय सीटों के परिसीमन को लेकर डीएमके ने केंद्र सरकार के सामने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने पार्टी का कूटनीतिक स्टैंड साफ करते हुए कहा कि डीएमके लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों के विधिक ढांचे के भीतर महिला आरक्षण विधेयक का पूरी तरह समर्थन करती है.

'महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हैं लेकिन...' परिसीमन पर DMK की दो टूकZoom

डीएमके ने कहा कि वह 543 लोकसभा सीटों के साथ महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने को तैयार है. (फाइल फाइल फोटो)

नई दिल्ली. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि पार्टी मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के आधार पर महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करती है. हालांकि, परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्टता नहीं है. डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने रविवार को कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया से दक्षिणी राज्यों के हित प्रभावित नहीं होने चाहिए. उन्होंने चिंता जताई कि जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दक्षिणी राज्यों को किसी भी नई व्यवस्था के तहत नुकसान नहीं उठाना चाहिए.

तिरुचि शिवा ने कहा कि यदि प्रस्तावित परिसीमन से दक्षिण भारत के राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, तो लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को अगले 25 वर्षों तक यथावत रखा जाना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से परिसीमन के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि अब तक सरकार ने इस संबंध में कोई ठोस और पारदर्शी फॉर्मूला सामने नहीं रखा है. डीएमके सांसद ने कहा कि देश के संघीय ढांचे और राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को जल्द ही परिसीमन विधेयक पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

तिरुचि शिवा के बयान को दक्षिणी राज्यों में लंबे समय से उठ रही उन चिंताओं से जोड़कर देखा जा रहा है, जिनमें आशंका जताई जा रही है कि भविष्य में परिसीमन की प्रक्रिया से संसद में उनकी प्रतिनिधित्व क्षमता प्रभावित हो सकती है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Leave a Comment