कुशीनगर में महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडलीय स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। कबड्डी, जिम्नास्टिक, बास्केटबॉल और हैंडबॉल के लिए विभिन्न तिथियों पर चयन होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं अगस्त और जुलाई में आगरा और बरेली में आयोजित की जाएंगी। प्रधानाचार्यों से खिलाड़ियों को चयन में भेजने की अपील की गई है।

पडरौना। प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए जिला व मण्डल स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि कबड्डी महिला वर्ग के लिए जिला चयन 16 जुलाई सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर व मण्डलीय चयन 17 जुलाई सुबह 10 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक आगरा में आयोजित होगी। जिम्नास्टिक महिला वर्ग के लिए जिला स्तर पर चयन 20 जुलाई 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर व मण्डलीय स्तर पर चयन 21 जुलाई को सुबह 10 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 4 से 5 अगस्त तक आगरा में आयोजित होगी। बास्केटबॉल महिला वर्ग के लिए जिला स्तर पर चयन 17 जुलाई सुबह 10 बजे कुशीनगर, मण्डलीय स्तर पर चयन 21 जुलाई सुबह 10 बजे गोरखपुर में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक बरेली में आयोजित की जाएगी। हैंडबॉल महिला वर्ग के लिए जिला स्तर पर चयन 22 जुलाई को सुबह 11 कुशीनगर व मण्डलीय स्तर पर चयन 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से गोरखपुर में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक बरेली में आयोजित होगी। उन्होंने जिले के सभी प्रधानाचार्यों से अपील की है कि अपने विद्यालय व महाविद्यालय की महिला खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक प्रमाण व पहचान पत्रों के साथ चयन में प्रतिभाग के लिये भेजना सुनिश्चित करें।
