मेटा की नौकरी लग रही थी ‘बोरिंग’, नूडल्स बेचने लगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, गर्लफ्रेंड ही बन गई पार्टनर – former meta software engineer akvin tan quits job and open noodle stall ngix 


फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा में काम करने का हजारों युवा का सपना होता है. इस कंपनी में एंट्री के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं. लेकिन कई बार जो बाहर से दिखने में बेहद आकर्षक लगता है उससे कुछ ही समय में मन हटने लगता है. ऐसा ही कुछ मेटा के एक कर्मचारी के साथ. उसने अपनी नौकरी केवल इसलिए छोड़ दी क्योंकि उसे ये बोरिंग लगती थी. नौकरी छोड़ने के बाद अब वह नूडल्स बेचने का काम कर रहा है. इसे लेकर मेटा के पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर एल्विन टैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद से ही वह सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने सिंगापुर के लोकल फूड मार्केट में ‘हॉक्केन मी’ का स्टॉल लगाना शुरू कर दिया है.  

इस कहानी का खुलासा तब हुआ जब फाइनेंशियल एडवाइजर और कंटेंट क्रिएटर लुइसा ते ने इंस्टाग्राम पर एल्विन का वीडियो इंटरव्यू शेयर किया. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बदलते करियर को लेकर एक बार फिर से बहस छेड़ दी है. लोग सवाल कर रहे हैं कि आज के दौर में जहां लोग बड़ी-बड़ी कंपनियों में जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और पैसे को तवज्जो दे रहे हैं, इस बीच क्या पैशन को चुनना सही है या गलत? हालांकि, इंजीनियर अपने काम से बेहद खुश दिख रहे हैं. 

मेटा में काम करना सपना बाद में मालूम चली असलियत 

इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एल्विन टैन से जब पूछा गया कि उन्होंने इतने बड़ी कंपनी क्यों छोड़ी तो उन्होंने साफ कहा कि क्योंकि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बोरिंग है. लेकिन जब होस्ट ने कहा कि मेटा में काम करना लाखों लोगों का सपना होता है तो, एल्विन से मुस्कुराते हुए कहा कि बड़ी कंपनियों में लगातार छंटनी हो रही है. मेरी खुद की टीम कई बार रीस्ट्रक्चर हुई. अंदर जाने से पहले यह सबका सपना होता है, लेकिन एक बार जब आप वहां पहुंच जाते हैं तो सोचने लगते हैं कि जिंदगी में करने के लिए और क्या-क्या चीजें बची हैं. 

सैलरी में कितना अंतर? 

मेटा में मिल रही सैलरी और नूडल्स स्टॉल की कमाई की तुलना पर एल्विन ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि दोनों कामों की कोई तुलना नहीं है. मेटा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में और आज की तुलना में उन्हें आसानी से दो से तीन गुना ज्यादा सैलरी मिलती थी. लेकिन बावजूद इसके उन्हें मेटा की नौकरी छोड़ने का कोई दुख नहीं था. उनका कहना है कि अब वह जो काम कर रहे हैं, उन्हें उससे खुशी मिलती है. 

गर्लफ्रेंड बन गई पार्टनर 

इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास इस समय इतना बजट नहीं है कि वह अपने स्टॉल के लिए अलग से स्टाफ या हेल्पर रख सकें. ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड ही उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर बिजनेस संभाल रही हैं.

लोगों को दी सलाह 

इस वीडियो में उन्होंने उन लोगों को भी सलाह दी है जो, करियर बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी हार मत मानो. आपके लिए हमेशा कोई न कोई दरवाजे खुले रहेंगे. मान लेते हैं कि अगर कल के दिन ये काम नहीं चला तो, मैं कुछ और ढूंढ लूंगा. इसके साथ ही उन्होंने हेल्थ को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment