‘मेरे जिगर के टुकड़े को इन लोगों ने मार डाला, सभी का हो एनकाउंटर’, असद मुठभेड़ पर बोलीं सूर्या की मां – Surya murder case after encounter asad mother saroj says police killed all accused and bulldozer action lcly


खोड़ा में बकरीद के दिन 17 वर्षीय लड़के सूर्या की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी भी सामने आया था. जिसने रोंगटे खड़े कर दिए थे. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. लेकिन इसी बीच सूर्या की मां की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. 

सूर्या कि मां ने कहा”…मैंने तो बस एक ही आदमी का एनकाउंटर देखा है… लेकिन मैं असद की तस्वीर देखना चाहता हूं. तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी. बाकी लोगों का एनकाउंटर भी इसी तरह होना चाहिए… सात लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया… सबके घरों पर बुलडोज़र चलना चाहिए…”

वहीं परिवार के अन्य सदस्य लगातार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष और तेजी से जांच होनी चाहिए ताकि सभी आरोपियों को कानून के मुताबिक सजा मिल सके. इलाके के रहने वाले अंकित ने कहा कि मुख्य आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब अन्य आरोपियों पर भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए.

सूर्या हत्याकांड को लेकर इलाके में है आक्रोश
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग चाहते हैं कि इस मामले में कानून के दायरे में रहते हुए सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. गौरतलब है कि सूर्या हत्याकांड को लेकर इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिला था. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल, मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस जांच आगे बढ़ रही है और प्रशासन की नजर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी पर बनी हुई है. पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले के सभी दोषियों को जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया के तहत सख्त सजा मिले.

दोस्त से पैसे लेकर भागने की फिराक में था असद
पुलिस ने बताया कि सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद दोस्त से पैसे लेकर फरार होने की फिराक में था. इसीलिए वह वंसुधरा की तरफ आ रहा था. इसी दौरान पुलिस की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग की कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment