‘मोदी सरकार ने क्‍या किया झारखंड के युवाओं को नौकरी देने के लिए?’ छात्र आंदोलन के बीच अखिलेश यादव ने उठाए सवाल – akhilesh yadav said that modi government is responsible for jharkhand student protest


Akhilesh Yadav: सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि भारत सरकार बेरोजगारी और युवाओं का भविष्‍य अंधकार में डालने के लिए जिम्‍मेदार है।

akhilesh yadav
अखिलेश यादव(फोटोनवभारतटाइम्स.कॉम)
लखनऊ: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गडबड़ी का आरोप लगाकर प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन चल रहा है। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच हुई बातचीत में कुछ मांगों को लेकर सहमति बनी है, लेकिन छात्रों का कहना है कि अभी आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच, सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने इस आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

नई दिल्‍ली में संसद सत्र में जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा- झारखंड के बच्चों से सरकार बातचीत कर रही है। हमें उम्मीद है रास्ता निकलेगा लेकिन असली जिम्मेदार है भारत की सरकार। भारत की सरकार ने क्या किया झारखंड के लोगों को नौकरी देने के लिए?

‘बेरोजगारी के लिए भारत सरकार जिम्‍मेदार’
सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि भारत सरकार अगर कुछ अच्‍छा करती तो स्‍टेट गवर्नमेंट को भी फायदा मिलता। देश में बेरोजगारी और नौजवानों का भविष्‍य अंधकार में डालने के लिए भारत सरकार जिम्‍मेदार है।

सीजेपी ने भी दिया आंदोलन को समर्थन
आपको बता दें कि नई दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर नीट छात्रों के लिए आंदोलन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। सीजेपी के प्रवक्‍ता आशुतोष रांका ने बताया कि उन्‍हें आंदोलनकारियों पर गर्व है और वे मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। उन्‍होंने अपनी लड़ाई जारी रखने की अपील की और कहा कि आंदोलन को जल्‍द सफलता मिलने वाली है।

वैभव पांडे

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्‍ट/असिस्टेंट न्‍यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्‍ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्‍छे काम की वजह से उन्‍हें संस्‍थान की तरफ से सम्‍मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्‍लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्‍वविद्यालय, अयोध्‍या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्‍तान समाचार न्‍यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्‍ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्‍ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्‍क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्‍होंने यूपी, उत्‍तराखंड समेत कई राज्‍यों की स्‍पेशल खबरों पर काम किया।

और पढ़ें