सुशील कुमार, मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में पिछले कुछ महीनों में सामने आए पति हत्याकांडों ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। मुस्कान रस्तोगी के नीले ड्रम कांड से लेकर रविता और दामिनी के स्नैक मर्डर ने सभी को हैरत में डाल दिया। संगीता, अंजलि, कोमल और कविता की भी यही कहानी है। महिलाओं ने पराए प्यार की चाह में अपने ही सुहाग को मौत के घाट उतार दिया।
गुरुप्रीत कौर ने तो प्यार को पाने के कोख ही उजाड़ दी। यानि अपने बेटे का ही प्रेमी के संग मिलकर कत्ल कर दिया। किसी ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची तो किसी ने पति को रास्ते से हटाकर नई जिंदगी के सपने देखे। आज इनमें से अधिकांश महिलाएं जेल की सलाखों के पीछे हैं।
जेल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें अपने किए पर पछतावा है। कोई सिलाई-कढ़ाई सीख रही है, कोई कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रही है तो कोई जेल में बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही है।
कभी इश्क के लिए सब कुछ दांव पर लगाने वाली ये महिलाएं अब अपने गुनाहों की सजा और पछतावे के साथ जिंदगी काट रही हैं। संगीता और कविता को जमानत पर जेल से बाहर आ चुकी है। अन्य महिलाएं जेल की काल कोठरी से बाहर आने के लिए संघर्षरत है।
1. हत्यारोपित जेल बंद मुस्कान रस्तागी
तीन मार्च 2025 की रात को ब्रह्मपुरी की रहने वाली मुस्कान रस्तागी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। ड्रम के अंदर सीमेंट से शव को जमा दिया था। मुस्कान और साहिल अभी भी जेल की सलाखों के पीछे है। दोनों के मुकदमे में जल्द ही निर्णय भी आने वाला है।
खबरें और भी
2. हत्यारोपित जेल में बंद अंजलि
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी 28 वर्षीय राहुल से अंजलि के तीन बेटे हैं। इसके बावजूद अंजलि का दिल पड़ोसी अजय पर आ गया। राहुल खेती बाड़ी व पशुपालन करता था, जबकि अजय आवारा किस्म का था और मौजमस्ती करता था। अजय ही अंजलि को रास्ते में से पिकअप कर लेकर होटल पहुंच जाता था। राहुल इसका विरोध करता था।
एक नंवबर 2025 रात आठ बजे अंजलि ने काल कर राहुल को गांव के बाहर मंदिर पर बुलाया। वहां पर अजय भी आ गया। तब अजय ने राहुल की तीन गोली मारकर हत्या कर दी। अंजलि और अजय जेल में बंद है।
हत्यारोपित जेल में बंद रविता
बहसूमा के अकबरपुर सादात ने रविता ने 17 अप्रैल 2025 को प्रेमी प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की गला दबाकर हत्या कराई। उसके बाद सांप खरीद कर अमित के बिस्तर पर छोड़ दिया। उसके बाद सांप से काटने का नाटक रच दिया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या आने के बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को जेल भेज दिया। दोनों फिलहाल जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें- पति को नींद की गोलियां देकर सांप से कटवाया: मेरठ पुलिस से बोली दामिनी- तुषार को छोड़ दो मैं कबूल कर लूंगी जुर्म
4. हत्यारोपित जेल में बंद काेमल
चार अप्रैल को परीक्षितगढ़ के अगवानपुर निवासी बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पत्नी काेमल और मौसी के बेटे गुलशन समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोमल ने बहन के मंगेतर गुलशन के साथ मिलकर हत्या की पूरी पटकथा रची थी। छह लाख की सुपारी के लिए अपने आभूषण गिरवी रखकर रकम जुटाई थी। मोबाइल कॉल डिटेल से ही पुलिस गुलशन तक पहुंची थी।
5. हत्यारोपित जेल में बंद गुरुप्रीत कौर
17 जून को बहसूमा के सैफपुर फिरोजपुर निवासी गुरुप्रीत कौर ने प्रेमी मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी अर्पित पराशर के साथ मिलकर सात साले के बेटे अंगदवीर की हस्तिनापुर ले जाकर हत्या करा दी। महिला पौने दो साल से पति से अलग रह रही थी, बेटे की हत्या से चार दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। गुरुप्रीत और अर्पित पराशर भी जेल में है।
6. हत्यारोपित कविता जमानत पर
23 जून 2025 को मेरठ के जानी खुर्द के किसान सुभाष की हत्या उसकी पत्नी कविता और छोटी बेटी सोनम ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर कराई थी। बेटी के प्रेमी विपिन ने दोस्त अजगर उर्फ शिवम के साथ गोली मारकर हत्या की थी। मां बेटी समेत पांच आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया। कविता और सोनम जमानत पर जेल से छूट चुकी है।
7. हत्यारोपित संगीता जमानत पर
28 फरवरी 2025 को जानी के गांव कुसैडी निवासी लोडर ऑपरेटर अजय कुमार की हत्या उसकी पत्नी संगीता ने ही प्रेमी अवनीश निवासी गाजियाबाद के संग मिलकर की है। अजय कुमार उर्फ बिटटू ताऊ के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहा था। तब रास्ते में अवनीश ने ईंट से कुचलकर मार डाला। संगीता जमानत पर जेल से छूट चुकी है।