युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को क्यों कहा टर्मिनेटर? अभिषेक शर्मा के सामने ही कह दी ये बड़ी बात – why vaibhav sooryavanshi called vaibhav sooryavanshi terminator in front of abhishek sharma


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को नया नाम दे दिया। युवराज ने उन्हें ‘टर्मिनेटर 6’ कहा। इस मौके पर अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे।

Yuvraj Singh - Vaibhav Sooryavanshi - Abhishek Sharma
युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को क्यों कहा टर्मिनेटर?
नई दिल्ली: भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को नया नाम दिया है। युवराज ने उन्हें ‘टर्मिनेटर 6’ वैभव सूर्यवंशी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने वैभव का मेंटर बनने की इच्छा भी जाहिर की है। वैभव ने भारत ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ मिले तीन मौकों को वैभव भुनाने में नाकाम रहे और वह 3 मैचों में सिर्फ 42 रन ही बना सके।

युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को दिया नया नाम

युवराज ने ‘जियोस्टार’ पर कहा, ‘मैं हमेशा खुद को टर्मिनेटर कहता हूं। अब ‘टर्मिनेटर 4’ अभिषेक शर्मा हैं, जो मुझसे चार गुना बेहतर हैं। उनके बाद ‘टर्मिनेटर 6′ वैभव सूर्यवंशी आते हैं, जो और भी ज्यादा बेहतर हुए हैं। मैंने अपने समय में अपना काम किया। अभिषेक ने इसे और आगे बढ़ाया और अब वैभव नए स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं। यह उसी सफर का तीसरा चरण है। खेल को आगे बढ़ते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं सिनर और अल्काराज को देखता हूं, तो मुझे दिखता है कि टेनिस कैसे बदल रहा है। मुझे अभिषेक और वैभव में भी वही बदलाव दिखता है। मैंने अभिषेक को ट्रेनिंग देने में काफी समय बिताया है, और मैं वैभव के साथ भी समय बिताना पसंद करूंगा। उनका करियर बहुत शानदार होने वाला है। वह भविष्य के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और मुझे यकीन है कि वह उस मुकाम तक पहुंचेंगे।’

वैभव ने युवराज को बताया अपना आदर्श

रविवार को सूर्यवंशी और अभिषेक ने जानिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच हुए विंबलडन 2026 के पुरुष एकल फाइनल देखने के लिए ऑल इंग्लैंड क्लब का दौरा किया। वैभव और अभिषेक के साथ युवराज भी नजर आए। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज से मिलने का अपना अनुभव शेयर करते हुए वैभव ने युवराज को अपना आदर्श बताया।
उन्होंने कहा, ‘युवराज पाजी मेरे भी आदर्श हैं। उनसे पहली बार मिलना एक खास पल था। मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिला और उन्होंने खेल के बारे में कई अहम बातें बताईं। उन्होंने खेल के मानसिक पहलू, दबाव को कैसे संभालें और खुद पर भरोसा करने की अहमियत के बारे में बात की। उनके जैसे व्यक्ति से इतना कुछ सीखने को मिलना बहुत अच्छा लगता है। मुझे यकीन है कि इससे मेरे करियर में आगे बहुत मदद मिलेगी।’

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें