युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मेरा युवा भारत के माध्यम से राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत’ अभियान के अगले चरण का शुभारंभ किया है। इसके अंतर्गत प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता जिला स्तर, राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। मंत्रालय के अनुसार पंजीकरण आज से माय भारत पोर्टल पर शुरू हो रहा है।
जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा करेंगे। राज्य स्तर के विजेता 12 और 13 अगस्त को राष्ट्रीय युवा शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा। माय भारत पांच रचनात्मक श्रेणियों – नृत्य, संगीत, रील और लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक और स्लैम कविता – में प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। प्रतियोगिताएं 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए होंगी। युवा अपनी रचनाएं हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत कर सकते हैं।