यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, इन पदों पर होगी भर्ती – upsssc havaldar instructor recruitment 2026 apply online know all details ngix 


सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) बेहतरीन मौका लेकर आया है. आयोग की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 19 जून से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की लास्ट डेट बेहद नजदीक है. फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है. 

ऐसे में अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस पद से जुड़ी योग्यता, आवेदन फीस समेत सारी जानकारी अच्छे से जान लें. 

इन तारीखों पर रखें नजर 

UPSSSC की इस भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 9 जुलाई है. इसी दिन एप्लीकेशन फीस भी जमा करना होगा. उम्मीदवारों से अगर फॉर्म में गलती हो जाती है, तो उन्हें सुधार का मौका दिया जाएगा. इसके लिए 16 जुलाई तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: https://upsssc.gov.in/ViewPdf.aspx?tOQhA8AoFpUXYRE6bzALbmGne+oQ7WufLVWH7w4nQic=

क्या है एज लीमिट? 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक, छूट दी जाएगी. इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. 

योग्यता 

इस पद पर किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

209 पदों पर आवेदन 

सामान्य वर्ग: 88 पद
ओबीसी: 57 पद
एससी: 39 पद
ईडब्ल्यूएस: 20 पद
एसटी: 05 पद

—- समाप्त —-



Leave a Comment