रांची से पटना जा रही वंदे भारत का इंजन फेल, बरकाकाना जंक्शन पर 1 घंटे तक परेशान रहे यात्री


संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़)। रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22350) रविवार शाम इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण बरकाकाना जंक्शन पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही।

इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री परेशान और बेचैन नजर आए। ट्रेन में मौजूद टेक्नीशियन भी तत्काल तकनीकी खराबी का पता नहीं लगा सके, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन मंगाया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन रांची से अपने निर्धारित मार्ग पर रवाना हुई थी। रांची से खुलने के कुछ ही देर बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन को धीमी गति से बरकाकाना जंक्शन तक पहुंचाया।



Leave a Comment