राम चरण के बॉडीगार्ड पर चढ़ा पेद्दी का खुमार, क्रिकेट स्टाइल में दिखाए गजब के मूव्स – Ram Charan bodyguard Kevin Kunto Peddi fever shows off amazing moves in cricketing style chikri chikri tmovg


साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इस बीच, सोशल मीडिया पर राम चरण से ज्यादा उनके एक बॉडीगार्ड की चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा का एक नया वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक बिल्कुल अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है.

इस वीडियो में केविन किसी गंभीर बॉडीगार्ड की तरह नहीं, बल्कि एक मंझे हुए डांसर की तरह परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी और तारीफें रोक नहीं पा रहे हैं.

बल्ले के साथ ‘पुष्पा’ अंदाज में डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि केविन कुंटा एक गार्डन में खड़े हैं. उनके पास जमीन पर क्रिकेट का एक बल्ला रखा हुआ है. जैसे ही बैकग्राउंड में फिल्म पेद्दी का चिकरी चिकरी सॉन्ग बजता है, केविन पूरे स्वैग के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं. गाने की बीट्स पर उनके पैर जिस तरह थिरक रहे हैं, उसे देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वह एक प्रोफेशनल बॉडीगार्ड हैं. वीडियो में उनका कॉन्फिडेंस और डांस स्टेप्स पूरी तरह से ऑन-पॉइंट नजर आ रहे हैं.

हेलिकॉप्टर शॉट और अनोखा स्टाइल
इस डांस वीडियो की सबसे मजेदार बात तब आती है जब केविन अचानक जमीन से क्रिकेट का बल्ला उठाते हैं और हवा में उछलकर एक जोरदार शॉट खेलने का पोज बनाते हैं, जो देखने में बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी के फेमस ‘हेलिकॉप्टर शॉट’ जैसा लगता है. उनका यह फनी और एनर्जेटिक अंदाज काफी वायरल है.

सोशल मीडिया पर फैन्स दे रहे मजेदार रिएक्शन
आमतौर पर सेलिब्रिटीज के बॉडीगार्ड्स को हमेशा बेहद गंभीर, मुस्तैद और कड़क अंदाज में ही देखा जाता है. ऐसे में केविन का यह कूल और मस्ती भरा अंदाज लोगों के दिलों को छू रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि केविन कोई आम बॉडीगार्ड नहीं बल्कि अफ्रीका का एक प्रोफेशनल एमएमए (MMA) फाइटर है. केविन का असली नाम अब्दू सोवे है और वह गाम्बिया के रहने वाले हैं.

—- समाप्त —-


Leave a Comment