राष्ट्रमंडल खेल 2026: मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन उद्घाटन समारोह में करेंगी भारत का नेतृत्व


मणिपुर की वेटलिफ्टर मीराबाई राष्ट्रमंडल खेलों में पहले ही कमाल कर चुकी हैं, उन्होंने 2018 और 2022 बर्मिंघम खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।

पेरिस ओलंपिक में बेहद मामूली अंतर से पदक चूकने के बाद 31 वर्षीय मीराबाई इस बार ग्लासगो में फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।

वह पिछले एक दशक से भारतीय भारोत्तोलन की मुख्य ताकत रही हैं। ऐसे में देश को एक बार फिर से उनसे पदक की उम्मीद रहेगी।



Leave a Comment