इंग्लैंड टेस्ट टीम से कोच ब्रेंडन मैकुलम की विदाई होने वाली है। इसके बाद राहुल द्रविड़ की कमान संभालने की खबर सामने आई है। हालांकि रेस में और भी दिग्गज शामिल हैं।

राहुल द्रविड़ का नाम रेस में आगे
इंग्लैंड ने 4 साल के बाद ब्रेंडन मैकुलम से आगे बढ़ने का फैसला किया है। उनको रिप्लेस करने की कवायद भी शुरू की जा चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल द्रविड़ के साथ ही जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर, श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जस्टिन लैंगर और मौजूदा समय में पाकिस्तान की कोचिंग कर रहे माइक हेसन भी रेस में शामिल हैं।
इन सभी दिग्गजों को इंटरनेशनल के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का नाम भी चर्चा में है, हालांकि सभी नामों के बीच उन्हें कोचिंग का सबसे कम अनुभव है।
राहुल द्रविड़ साबित हो सकते हैं बेहतरीन
राहुल द्रविड़ मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन कोच में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपनी कोचिंग में भारत के लिए युवा खिलाड़ियों को तराशा। साल 2018 में उनके कार्यकाल के दौरान पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली टीम ने अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्होंने सीनियर टीम का रुख किया। जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता और वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला। द्रविड़ टेस्ट में शानदार बल्लेबाज रह चुके हैं। उनके नाम 36 शतक और 63 फिफ्टी समेत 13,288 टेस्ट रन हैं।
ब्रेंडन मैकुलम के बैजबॉल का अंत
ब्रेंडन मैकुलम के जाने के साथ ही बैजबॉल युग का भी अंत माना जा सकता है। उनकी और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने टेस्ट में आक्रामक खेल के रवैया को इसका नाम दिया। हालांकि नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे। मैकुलम के कार्यकाल में इंग्लैंड ने 55 टेस्ट खेले, जिसमें स 27 जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा। 3 WTC संस्करण बीत जाने के बावजूद एक बार भी फाइनल में शिरकत नहीं कर सका।
