रोहित शर्मा और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच मीटिंग में क्या हुआ? अंदरूनी बातें आईं सामने – rohit sharma meet with bcci officials not happy last odi decision
बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वह अब वनडे टीम में नहीं चुने जाएंगे। रोहित पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
रोहित शर्मा वनडे टीम से बाहर कर दिए जाएंगे
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर के अंत की खबरें आ रही हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित सिर्फ वनडे में खेलते हैं। 39 साल के हो चुके रोहित लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेल सकते हैं। विश्व कप 2027 तक उनकी उम्र 40 के पार हो जाएगी। यही वजह है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहती है। रोहित को यह जानकारी दे दी गई है।
रोहित शर्मा फैसले से नाखुश
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दौरान रोहित ने बीसीसीआई अधिकारियों से मुलाकात की थी। रोहित उनके फैसले से खुश नहीं थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिलेक्शन कमिटी ने रोहित को बता दिया है कि उन्होंने वनडे सीरीज के बाद पूर्व भारतीय कप्तान से आगे बढ़ने का फैसला किया है। खबरों के अनुसार सिलेक्शन कमिटी ने पिछले हफ्ते कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर रोहित से बात की थी।
रोहित से क्या बात की गई?
रोहित शर्मा को साफ मैसेज दे दिया गया है कि इस सीरीज के बाद उन्हें वनडे टीम में नहीं चुना जाएगा। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘सिलेक्टर्स ने तय किया है कि अब वे रोहित शर्मा को वनडे मैचों के लिए नहीं चुनेंगे। अगर वह सम्मान के साथ संन्यास लेना चाहते हैं या तुरंत संन्यास न लेने का फैसला करते हैं, तो यह पूरी तरह से उनका निजी फैसला होगा। हालांकि, मैसेज साफ है- रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले मैच के बाद सिलेक्टर्स उन्हें वनडे के लिए नहीं चुनेंगे।’
2026 में रोहित का औसत 30 का
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। उसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित के बल्ले से शतक निकला लेकिन साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और अब इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं। 2026 में खेले 8 वनडे में रोहित के नाम 30 की औसत से 241 रन हैं।
लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है।
ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है।
ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए।… और पढ़ें