रोहित शर्मा के पास लॉर्ड्स में ‘रिटायरमेंट की कहानी’ गढ़ने वालों को चुप कराने का मौका?


रोहित शर्मा

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को लॉर्ड्स में तीसरा और निर्णायक वनडे मुक़ाबला खेला जाना है.

इस मुक़ाबले से पहले हर तरफ़ चर्चा में हैं रोहित शर्मा. दरअसल, कुछ मीडिया ख़बरों में दावा किया गया कि लॉर्ड्स में ‘हिटमैन’ अपना आख़िरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेंगे.

रोहित के ‘वनडे से रिटायरमेंट’ को लेकर कई कहानियां गढ़ी गईं और इतना शोर-शराबा हुआ कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सफ़ाई देने के लिए सामने आना पड़ा.

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को ख़ारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा कि इस तरह की कोई चर्चा नहीं हो रही है कि लॉडर्स पर रविवार को रोहित आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे.



Leave a Comment