IND W vs ENG W Test Toss: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच ऐतिहासिक टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है. यह लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाने वाला क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट है, जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया गया है. टीम इंडिया के लिए 21 साल की स्पिनर श्री चरणी का डेब्यू हुआ.
यह दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला इकलौता टेस्ट है. इससे पहले भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. टी20 सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. अब टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने है, जिसके लिए दोनों ने दिलचस्प प्लेइंग 11 का चुनाव किया है.
टॉस के बाद क्या बोली इंग्लैंड की कप्तान
इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि गेंदबाज के रूप में हम इस पिच से सबसे ज्यादा फायदा आज सुबह ही उठा सकते हैं. जाहिर है, विकेट को चार दिन तक टिकना होगा. पूरे समय धूप खिली रहेगी, इसलिए मैं एक टीम के तौर पर मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.”
टॉस के बाद क्या बोली भारतीय कप्तान?
टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “यह हमारे लिए बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने का अच्छा मौका है. यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है कि हम लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं. हम इस बारे में बहुत उत्साहित हैं. हमने नेट्स में काफी अच्छा वक्त बिताया और वो सबकुछ करने की कोशिश की जो हम इस टेस्ट से पहले कर सकते थे.”
🚨 Toss 🚨
England have won the toss & will bowl first.
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/0PR2jAM9yV
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, हीथर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर.
यह भी पढ़ें: Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?