वियतनाम में 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की हुई मौत


स्पीडबोट दुर्घटना में लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य के लिए सैन्य कर्मियों को भी लगाया गया है

इमेज स्रोत, Video Grab

इमेज कैप्शन, दुर्घटना में लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य के लिए सुरक्षाबलों को भी लगाया गया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 1 मिनट

वियतनाम के फ़ू क्वॉक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों के एक समूह को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलट गई, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई.

अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, 32 पर्यटकों, कुछ चालक दल के सदस्यों और फ़्लाइट अटेंडेंट को लेकर जा रही स्पीडबोट 11 जुलाई को दोपहर क़रीब 1 बजे पलटी.

तुओई त्रे अख़बार के मुताबिक़, 23 लोगों को किनारे लाया गया है और उनका इलाज चल रहा है.

रजिस्ट्रेशन नंबर एजी 26751 वाली यह स्पीडबोट मिन्ह हुई फ़ू क्वॉक ट्रेडिंग एंड टूरिज़्म कंपनी लिमिटेड की है.

होन मे रुट न्गोआई से लगभग 400 मीटर आगे बढ़ने के बाद स्पीडबोट में अचानक ख़राबी आ गई और वह पलट गई, जिससे सभी यात्री और चालक दल के सदस्य समुद्र में गिर गए.



Leave a Comment