विराट कोहली के फ्लॉप शो पर अंबाती रायडू का बड़ा बयान, बोले- इंटरनेशनल क्रिकेट में जब आप…, Cricket Hindi News


Ambati Rayudu on Virat Kohli: विराट कोहली का भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे में बल्ला नहीं चला। स्टार  बल्लेबाज कोहली ने कई महीनों के बाद इंटरनेशनल मैच खेला।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे। उन्होंने एजबेस्टन में 6 गेंदों का सामना करने के बाद 5 रन बनाए। कोहली को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नौवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार आर्चर का शिकार बने। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते हैं। ऐसे में कोहली को कई बार लंबे गैप के बाद इंटरनेशनल मैच खेलने का अवसर मिलता है। वह चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेले थे, जिसकी वजह से गैप और लंबा हो गया। उन्होंने 6 महीने बाद इंटरनेशनल मुकाबला खेला लेकिन उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। एजबेस्टन में 37 वर्षीय कोहली के फ्लॉप शो पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है।

‘जब आप लंबे गैप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट…’

कोहली ने पहले वनडे में फुल बॉल पर अपना विकेट गंवाया। रायडू का मानना है कि कई बार बल्लेबाज लेंथ पर फोकस करते हैं और फुलर पर चूक जाते हैं। उनका मानना है कि कोहली का गेम टाइम अगर ज्यादा होता तो वह उसी पर चौका लगाते। भारत ने एजबेस्टन में 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान गिल ने 75 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाए। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। रायडू ने सोनी स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान कहा, ”ऐसा कई बार होता है जब आप लंबे गैप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने आते हैं या जब आपका एक्स्ट्रा पेस से सामना होता है। आपका विजन हमेशा लेंथ पर होता है। आप कई बार फुलर बॉल मिस कर देते हैं। जब कोहली थोड़ा क्रिकेट खेलेंगे तो वह इस बॉल को आसानी से मिडविकेट के ऊपर से मार देंगे। जैसे शुभमन गिल ने चौका लगाया, वैसे ही कोहली भी बाउंड्री मारते हुए दिखेंगे।”

‘रोहित को इस तरह के शॉट की जरूरत नहीं थी’

कोहली के अलावा रोहित शर्मा का बल्ला भी नहीं चला। बतौर ओपनर उतरे रोहित ने 21 गेंदों में 11 रन जुटाए, जिसमें एक चौका है। भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने चर्चा के दौरान कहा कि रोहित से शॉट सिलेक्शन में गलती हुई जबकि कोहली स्ट्रेट फुल पर गच्चा खा गए। शार्दुल ने कहा, ”जब आप इतने लंबे समय के बाद खेल रहे होते हैं तो शायद रोहित को इस तरह के शॉट की जरूरत नहीं थी क्योंकि शुभमन गिल दूसरे छोर से रन बना रहे थे। इसलिए रोहित और समय बिता सकते थे। विराट ने एक सीधी गेंद मिस कर दी क्योंकि जोफ्रा इससे पहले बहुत ज्यादा बैक-ऑफ-द-लेंथ बॉलिंग कर रहे थे। उन्होंने बाउंसर की भी कोशिश की। यह एक फुल डिलीवरी थी जिसे उन्होंने मिस कर दिया।”



Leave a Comment