दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। वे लिस्ट ए क्रिकेट में 16500 रन कंप्लीट करने वाले दुनिया के 6वें और भारत के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। देखिए पूरी लिस्ट।
Virat Kohli became 6th Batter to complete 16,500 List A Runs: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। किंग कोहली के बल्ले से इस मुकाबले में 66 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी निकली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। उनके पास शतक लगाने का मौका था, लेकिए एक लीडिंग एज लेती गेंदे से थर्डमैन के हाथों कैच आउट हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 16500 रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के 6वें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर सचिन रमेश तेंदलुकर, कुमार संगाकारा, विव रिचर्ड्स जैसे बल्लेबाज हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के ग्राहम गूच पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 601 लिस्ट ए पारियां खेलीं, जिसमें रिकॉर्ड 22, 211 रन बनाए। इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही ग्रीम हिक दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 630 लिस्ट ए पारियां खेलीं, जिसमें 22059 रन बनाए। भारत के सचिन तेंदुलकर 538 पारियों में 21999 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कुमार संगाकारा ने 501 पारियों में कुल 19456 रन बनाए हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने लिस्ट ए क्रिकेट में 16,995 रन 566 पारियों में बनाए थे। वे लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। इस सूची में विराट कोहली 6वें स्थान पर हैं। किंग कोहली ने कुल 336 पारियों में 16517 रन बना दिए हैं। इस तरह ग्राहम गूच, ग्रीम हिक, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, विव रिचर्ड्स और विराट कोहली- सिर्फ यही 6 बल्लेबाज पूरी दुनिया में हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 16500 या उससे अधिक रनों का आंकड़ा छुआ है। इसमें इंग्लैंड के 2, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के एक-एक और भारत के दो बल्लेबाज शामिल हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली के बाद रिकी पोंटिंग 7वें स्थान पर हैं। उन्होंने 445 पारियों में कुल 16, 363 रन बनाए हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के महान बल्लेबाजों की लिस्ट
1. 22,211 – ग्राहम गूच (601 पारी) – इंग्लैंड
2. 22,059 – ग्रीम हिक (630) – इंग्लैंड
3. 21,999 – सचिन तेंदुलकर (538)- भारत
4. 19,456 – कुमार संगकारा (501)- श्रीलंका
5. 16,995 – विव रिचर्ड्स (466)- वेस्ट इंडीज
6. 16,517 – विराट कोहली (336)- भारत
7. 16,363 – रिकी पोंटिंग (445)- ऑस्ट्रेलिया
8. 16,349 – गॉर्डन ग्रीनिज (436)- वेस्टइंडीज
9. 16,209 – सनथ जयसूर्या (544)- सनथ जयसूर्या
10.15658 – एलेन लैंब (463)- इंग्लैंड