वैभव सूर्यवंशी ने बताया विंबलडन फ़ाइनल देखने के लिए किसने उन्हें कपड़े दिलाए?


वैभव सूर्यवंशी ने विंबलडन फ़ाइनल देखने को यादगार अनुभव बताया, उनके साथ अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे

इमेज स्रोत, Instagram/@abhisheksharma_4

इमेज कैप्शन, वैभव सूर्यवंशी ने विंबलडन फ़ाइनल देखने को यादगार अनुभव बताया, उनके साथ अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

भारत के 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन ख़ास रहा. उन्हें टेनिस के प्रतिष्ठित विंबलडन टूर्नामेंट का मेंस फ़ाइनल देखने का मौक़ा मिला.

यह मैच इटली के यानिक सिनर और जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव के खेला गया. सिनर ने ज़्वेरेव को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया.

वैभव सूर्यवंशी इस दौरान ट्रेडिशनल सूट में थे, जिसे पहनकर अक्सर खेल और मनोरंजन जगत की हस्तियाँ विंबलडन देखने पहुंचती हैं.

उन्होंने मैच से पहले टेनिस और क्रिकेट को लेकर अपनी बातें साझा कीं. इस दौरान उनके साथ उनके साथी क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी मौजूद रहे.

जब प्रजेंटर ने उनसे पूछा कि उन्होंने ये कपड़े कैसे चुने, तो जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “जल्दी-जल्दी में जो मिला, वही पहनकर आ गया. मैंने अभिषेक भैया (अभिषेक शर्मा) को बोलकर कपड़े अरेंज कराए.”



Leave a Comment