शादीशुदा हीरो राम कपूर के प्यार में पड़ीं करोड़पति अशनीर ग्रोवर की पत्नी? माधुरी ने तोड़ी चुप्पी – ashneer grover wife madhuri jain reacts on linkup rumours with ram kapoor at 44 age lock upp elimination tmovf


करोड़ों के बिजनेस के मालिक अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ‘लॉक अप 2’ से बाहर हो गई हैं. मिड वीक एलिमिनेशन में उनका पत्ता शो में साफ हो गया. माधुरी शो में भले ही बैकफुट पर खेलीं, मगर अपनी पॉजिटिविटी से उन्होंने फैंस का दिल जीता. शो के दौरान माधुरी का नाम एक्टर राम कपूर संग भी जोड़ा गया. अब माधुरी ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. 

राम कपूर संग लिंकअप पर बोलीं माधुरी

दरअसल, शो में माधुरी अक्सर स्टार्स की पर्दे पर दिखने वाली इंटीमेसी, किसिंग सीन्स को लेकर राम कपूर से सवाल करती नजर आती थीं. माधुरी शो में कई दफा राम कपूर से ये पूछती दिखी थीं कि जब एक्टर्स हीरोइनों संग पर्दे पर इंटीमेट होते हैं तो उनकी पत्नियों को परेशानी होती है या नहीं. 

शो में माधुरी के इन सवालों का बाकी कंटेस्टेंट्स मजाक भी उड़ाते नजर आते थे. वहीं, पामेला ने ये दावा किया था कि माधुरी को राम कपूर पर क्रश है, इसलिए वो राम से प्यार और इंटीमेसी को लेकर सवाल करती हैं.

शो से निकलने के बाद अब माधुरी ने खुद पर लगे इन आरोपों का जवाब दिया है. राम कपूर पर क्रश होने की अफवाहों पर माधुरी ने हंसते हुए कहा- राम जी बहुत अच्छे इंसान हैं. लेकिन हर किसी के दिमाग में यह बात किसने डालीं? 

माधुरी आगे बोलीं- मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं. मैं एक बेहद जिज्ञासु इंसान हूं. मैं अक्सर राम जी के पास चीजें पूछने जाती थी, क्योंकि वो हर बात को बहुत अच्छे से समझाते थे और मेरे सवालों के जवाब देते थे. फिर बाद में, आकांक्षा चमोला भी मेरे कई सवालों के जवाब देने लगी थीं और इसलिए मैं मजाक करती थी कि अब मुझे राम जी को परेशान करने की जरूरत नहीं है. बस इतनी सी बात थी. 

एलिमिनेशन पर क्या बोले पति अशनीर?

‘लॉक अप’ से बाहर होने पर अपने पति अशनीर ग्रोवर के रिएक्शन के बारे में भी माधुरी ने बताया. माधुरी ने कहा कि वो जिस तरह शो में रहीं हैं उससे अशनीर खुश हैं. माधुरी बोलीं- वो खुश हैं और उन्हें लगता है कि घर में रहते हुए मैंने पॉजिटिव इंपैक्ट छोड़ा है. मैं शायद अकेली ऐसी इंसान थी जो शो में पॉजिटिव रही. एक ऐसे गेम में जहां लगातार झगड़े हो रहे थे, मैंने शांत रहना चुना, निगेटिविटी से दूरी बनाई और सिर्फ लोगों को समझाने की कोशिश की. 

माधुरी भले ही कम दिनों में ही शो से बाहर हो गई हैं, लेकिन वो और उनके बिजनेसमैन पति अशनीर उनकी जर्नी से खुश हैं. 

—- समाप्त —-



Leave a Comment