शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में रिटायर हर्ट होना बड़ा। पिछले 15 सालों में वह वनडे क्रिकेट में रिटायर होने वाले पहले भारतीय हैं। जी हां आखिरी बार कोई भारतीय वनडे में 2011 में रिटायर हर्ट हुआ था।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रनों की नाबाद पारी खेली। गिल अपने शतक की तरफ बढ़ ही रहे थे कि उनके पैर ने साथ छोड़ दिया। क्रैंप की वजह से वह काफी दर्द में दिखे, जिसकी वजह से उन्हें अपने शतक का बलिदान देना पड़ा और वह रिटायर हर्ट होकर वापस लौट गए। भारत के लिए यह अच्छे संकेत नहीं थे, हालांकि अक्षर पटेल और वॉशिंटन सुंदर की शतकीय साझेदारी ने भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई। शुभमन गिल इसी के साथ पिछले 15 सालों में वनडे क्रिकेट में रिटायर हर्ट होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जी हां, आखिरी बार कोई भारतीय वनडे क्रिकेट में 2011 में रिटायर हर्ट हुआ था। क्या आप उस खिलाड़ी का नाम जानते हैं?
वनडे क्रिकेट में रिटायर हर्ट होने वाले भारतीय
मनोज तिवारी वनडे क्रिकेट में रिटायर हर्ट होने वाले आखिरी भारतीय थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रनों की नाबाद पारी खेल वह रिटायर हर्ट हुए थे। वहीं शुभमन गिल इस लिस्ट में जुड़ने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और सौवर गांगुली जैसे बड़े बड़े नाम शामिल है।
वनडे क्रिकेट में रिटायर्ड हर्ट होने वाले भारतीयों की लिस्ट में 4 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम 2-2 बार दर्ज है। आईए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं-
1983 – दिलीप वेंगसरकर (32* v WI)
1986 – दिलीप वेंगसरकर (12* v AUS)
1987 – क्रिस श्रीकांत (2* v PAK)
1989 – क्रिस श्रीकांत (17* v WI)
1992 – अजय जडेजा (13* v NZ)
1998 – सौरव गांगुली (54* v PAK)
1999 – अजय जडेजा (88* v ZIM)
2005 – सौरव गांगुली (2* v WI)
2009 – सचिन तेंदुलकर (163* v NZ)
2011 – रोहित शर्मा (0* v ENG)
2011 – मनोज तिवारी (104* v WI)
2026 – शुभमन गिल (80* vs ENG)
सचिन तेंदुलकर यहां भी नंबर-1
वनडे में रिटायर हर्ट होने से पहले अभी तक सिर्फ दो ही भारतीय ऐसे हैं जिन्होंने शतक जड़ा है। एक मनोज तिवारी, जिन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिटायर हर्ट होने से पहले 104 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं दूसरा नाम इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का है। सचिन तेंदुलकर के नाम रिटायर हर्ट होने से पहले सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है।
मास्टर ब्लास्टर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में रिटायर हर्ट होना पड़ा था। मगर इससे पहले वह अपना काम कर चुके थे। सचिन ने उस मैच में 163 रनों की नाबाद पारी खेली थी।