शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट में अब उनका औसत 60 का हो गया है। स्ट्राइक रेट पहले ही 100 के ऊपर था। वे अब दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका वनडे क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर का और औसत 60 की है।
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ उन्होंने एक कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया है। शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट और 60 की औसत रखने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह आंकड़ा 50 से अधिक पारियां खेल चुके बल्लेबाजों का है। दुनिया में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करने वाले कुछ बल्लेबाज जैसे एबी डिविलियर्स आदि थे, लेकिन उनका औसत कभी 60 नहीं पहुंचा। शुभमन गिल यह कीर्तिमान स्थापित करने वाले दुनिया क पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा कमाल नहीं किया।
शुभमन गिल का आज के मैच से पहले वनडे में औसत 59 का था, लेकिन अर्धशतकीय पारी खेलते ही उनका औसत 60 से अधिक का हो गया। वे मौजूदा समय में 50 से अधिक वनडे पारियां खेलने के बाद सर्वाधिक औसत रखने वाले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उनका औसत 60 का है। इस सूची में दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 58.5 की औसत से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 58 की औसत से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। माइकल बेवन 53.6 की औसत के साथ चौथे और एबी डी विलियर्स 53.5 की औसत से 5वें स्थान पर हैं।
वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक औसत वाले टॉप 5 बैटर
1. शुभमन गिल- 60.0 की औसत
2. विराट कोहली- 58. 5 की औसत
3. डेरिल मिचेल- 58 की औसत
4. माइकल बेवन- 53.6 की औसत
5. एबी डिविलियर्स- 53.5 की औसत
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में शुभमन गिल ने फिलहाल 64 गेंदों में 69 रन 9 चौकों और एक छक्के की मदद से बना लिया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा आज के मैच में जल्दी आउट हो गए थे। गिल का साथ श्रेयस अय्यर दे रहे हैं। भारत 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 135 के स्कोर तक पहुंच गया है। कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल के प्रदर्शन में और सुधार आया है। उन्होंने रोहित शर्मा के साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भविष्य को ध्यान में रखते हुए कप्तान बनाया गया था। वे भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं। टी-20 टीम की कप्तानी अय्यर कर रहे हैं।