शुभमन गिल समेत 2 भारतीय खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट, ICC ने किया ऐलान – shubman gill shree charani nominated for icc player of the month june
ICC ने जून के महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच से प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदारों का ऐलान किया है। जिसमें 2 भारतीयों के नाम हैं।
शुभमन गिल समेत 2 भारतीय खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमीनेट
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से इस साल जून में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच से प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदारों का ऐलान कर दिया है। पुरुषों की शॉर्टलिस्ट में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल , बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोसादेक हुसैन और न्यूजीलैंड के पेसर नाथन स्मिथ शामिल हैं। जबकि महिलाओं की शॉर्टलिस्ट में स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्राइस, टीम इंडिया की फिरकी गेंदबाज श्री चरणी और इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज का नाम है।
शुभमन गिल ने दिखाई निरंतरता
भारत के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले शुभमन गिल ने जून के महीने में शानदार बल्लेबाजी की है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में उन्होंने 126 रन की पारी खेली थी। फिर वनडे सीरीज के पहले मैच में 84 रन बनाए, फिर दूसरे वनडे में 154 रन जड़ डाले। गिल की इस बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनी में शामिल किया गया है। जहां उनको मोसादेक और नाथन से आगे निकलना होगा। हालांकि यह इतना आसान नहीं होने वाला है। मोसादेक ने बांग्लादेश के लिए घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 3 मैचों में 116 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 157 रन बनाए और 2 विकेट भी हासिल किए थे।
लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।… और पढ़ें