शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच IT की रफ्तार तेज, TCS 6% से ज्यादा चढ़ा! क्या अब आएगी बड़ी तेजी? | IT sector surges amidst stock market decline; TCS climbs over 6%! Is a major rally on the cards?


शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच IT की रफ्तार तेज, TCS 6% से ज्यादा चढ़ा! क्या अब आएगी बड़ी तेजी?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से घरेलू स्टॉक मार्केट में सुनामी आ गई। इस सुनामी में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 50 भी 24000 पर आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी काफी दबाव है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई, हालंकि बाद में मार्केट निफ्टी IT के दम रिकवरी देखने को मिली है।

IT Sector

गिरावट के बीच Nifty It इंडेक्स शानदार बढ़त के साथ काम-काज करता दिखाई दे रहा है। IT इंडेक्स में 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। मार्केट को आईटी सेक्टर से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है जिससे निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। हालांकि मेटल और फार्मा सेक्टर की गिरावट इसे नीचे खींच रही है।

TCS में सबसे अधिक तेजी-

IT सेक्टर के शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है, जहां TCS ने लगभग 6% की शानदार तेजी के साथ पूरे सेक्टर में सबसे आगे है । इसके बाद HCL Tech में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। Infosys में करीब 4.15% की तेजी, Tech Mahindra में 4.06% की तेजी और LTIMindtree में लगभग 3.95% की तेजी देखने को मिल रही है।

सभी शेयर ग्रीन जोन में-

इसके अलावा Mphasis में 3.21%, Wipro में 2.45%, Persistent Systems में 2%, Coforge में 1.97% और Oracle Financial Services (OFSS) में 1.79% की बढ़त दर्ज की गई। कुल मिलाकर देखें तो आज निफ्टी IT के सभी शेयर ग्रीन जोन में कारेबार करते हुए दिखाई दे रहे है।

तिमाही नतीजों की वजह से तेजी-

TCS में तेजी की सबसे बड़ी वजह पिछले हफ्ते आए मजबूत तिमाही नतीजे रहे। वहीं, HCL Tech के शेयरों में तेजी की वजह आज आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों को लेकर बनी पॉजिटिव हैं। IT सेक्टर में इस जोरदार तेजी के बीच एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या अब सेक्टर में बॉटम बन चुका है? इस पर एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाना बेहतर होगा। उनका कहना है कि आने वाले तिमाही नतीजों और कंपनियों की भविष्य की गाइडेंस के बाद ही यह साफ होगा कि आईटी सेक्टर में टिकाऊ रिकवरी शुरू हुई है या नहीं।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]



Leave a Comment