शौचालय, खेल मैदान व सोलर लाइट योजना में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई : दीपक प्रकाश, National Hindi News


बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपने दो दिवसीय शेखपुरा दौरे के दूसरे दिन रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा चलाई…

शौचालय, खेल मैदान व सोलर लाइट योजना में गड़बड़ी पर होगी स्खत कार्रवाई : दीपक प्रकाश

पंचायती राज मंत्री की मीडिया से बातचीत

सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायती राज मंत्री ने गिनाईं विभागीय उपलब्धियां पंचायत सचिवों की जल्द होगी बहाली, बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत का किया दावा फोटो 12 शेखपुरा 01 – शेखपुरा के सर्किट हाउस में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपने दो दिवसीय शेखपुरा दौरे के दूसरे दिन रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि पंचायतों में शौचालय निर्माण, खेल मैदान निर्माण और सोलर लाइट लगाने में गड़बड़ी करने वाली एजेंसियों पर हर हाल में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पंचायतों में निर्माणाधीन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया है।

पंचायत सचिवालयों को सशक्त बनाना

पंचायत सचिवालय होंगे सशक्त, जल्द होगी बहाली: मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य पंचायतों को सशक्त बनाना है। पंचायतें अब पंचायत सचिवालय के रूप में काम करेंगी, जिसे विकसित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पंचायतों में सचिवों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। नई नियुक्ति परीक्षा आयोजित करने के लिए एसएससी और बीपीएससी को पत्र भेजा जा चुका है।

पंचायत चुनावों का समय पर आयोजन

समय पर होंगे पंचायत चुनाव : बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग समय पर चुनाव संपन्न कराना चाहता है। फिलहाल रोस्टर में बदलाव और नए परिसीमन पर चर्चा हो रही है। सब कुछ ठीक रहा तो चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे।बांकीपुर उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। पिछले 20 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता वोट करेगी। प्रत्याशी बदलने के सवाल को उन्होंने पार्टी का शीर्ष निर्णय बताया।

कानून-व्यवस्था पर मंत्री की बात

अपराध को नियंत्रित करने में पुलिस है लगी: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि पुलिस अपराध को नियंत्रित करने में पूरी मुस्तैदी से लगी है। विपक्ष के सवालों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को अब अपना पुराना चश्मा उतार लेना चाहिए। मौके पर रालोमो के जिलाध्यक्ष देवन मुखिया, देवेंद्र कुशवाहा, फजल इमाम मलिक सहित पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

सामान्य प्रश्न

दीपक प्रकाश ने शौچालय योजना में गड़बड़ी के लिए क्या कहा?

दीपक प्रकाश ने कहा कि शौचालय निर्माण, खेल मैदान निर्माण और सोलर लाइट लगाने में गड़बड़ी करने वाली एजेंसियों पर हर हाल में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत सचिवों की कमी को कब दूर किया जाएगा?+

क्या पंचायत चुनाव समय पर होंगे?+



Leave a Comment