संपूर्ण समाधान दिवस:खेल मैदान की जमीन पर अवैध आवंटन का आरोप, डीएम ने तहसीलदार को लगाई फटकार – Chandauli Dm Reprimands Tehsildar Over Allegations Of Illegal Allotment During Sampoorna Samadhan Diwas


chandauli DM reprimands Tehsildar over allegations of illegal allotment during Sampoorna Samadhan Diwas

संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान खड़ेहरा गांव के खेल मैदान की भूमि के कथित अवैध आवंटन का मामला जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के सामने पहुंचा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई और मामले की जांच कर नियमविरुद्ध किए गए आवंटनों को निरस्त करने के निर्देश दिए।


भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी को बताया कि खड़ेहरा गांव में खेल मैदान के लिए सुरक्षित राजस्व भूमि को कुछ वर्ष पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से ग्रामीणों के नाम आवंटित कर दिया गया। उनका आरोप था कि इस मामले की सुनवाई तहसीलदार न्यायालय में लंबे समय से लंबित है, लेकिन जानबूझकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। 

शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी ने तहसीलदार से नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आवंटन नियमों के विपरीत पाए जाएं तो उन्हें तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Leave a Comment