Beauty
oi-Staff
Sun Tanning Remedies: गर्मियों के मौसम में धूप, प्रदूषण और लगातार बाहर रहने की वजह से त्वचा पर टैनिंग होना एक आम समस्या है। खासकर चेहरा, गर्दन और हाथों की त्वचा जल्दी काली पड़ने लगती है, जिससे स्किन की नेचुरल चमक कम हो जाती है। ऐसे में, कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे डी-टैन प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में, अगर आप आसान और नेचुरल उपाय अपनाना चाहते हैं, तो घर में मौजूद कुछ चीजें भी टैनिंग कम करने में मदद कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसके नियमित इस्तेमाल से टैनिंग से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है –

बेसन और टमाटर से करें टैनिंग को दूर
टैनिंग को कम करने के लिए बेसन और टमाटर का मिश्रण काफी असरदार माना जाता है। दरअसल, टमाटर में मौजूद विटामिन-सी त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। वहीं, बेसन स्किन की गंदगी और डेड सेल्स हटाने में सहायक होता है। नियमित रूप से इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा और त्वचा की रंगत में भी सुधार हो सकता है।
कैसे तैयार करें यह फेस पैक?
इस घरेलू फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर का पल्प निकाल लें और उसे एक कटोरी में रखें। इसके बाद उसमें एक चम्मच बेसन मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें, ताकि इसे आसानी से चेहरे पर लगाया जा सके। जब पैक तैयार हो जाए, तो इसे ब्रश या उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे और टैनिंग वाली जगहों पर अच्छे से लगाएं। कुछ समय तक सूखने देने के बाद चेहरे को सामान्य पानी से साफ कर लें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ और फ्रेश दिखने लगती
फेस पैक लगाने का सही तरीका
इस फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि धूल और ऑयल हट जाए। इसके बाद तैयार पैक को टैनिंग वाली जगहों पर समान रूप से लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट तक सूखने दें। जब पैक सूख जाए, तो चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। नियमित रूप से इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल करने से त्वचा की टैनिंग धीरे-धीरे कम हो सकती है और चेहरा ज्यादा साफ व फ्रेश नजर आने लगता है। खास बात यह है कि इसके लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
Story first published: Monday, May 18, 2026, 15:37 [IST]