सपा विधायक पर हमले की कहानी:एक पोस्ट से भड़का विवाद, 35 लोग लाठी लेकर पहुंचे; बोले- विधायक को काट डालेंगे – The Story Behind The Attack On An Sp Mla: Controversy Erupts Over A Single Post; 35 People Arrive Wielding Sti


सपा विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर मंगलवार रात हुए हंगामे की जड़ सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर और उस पर की गई टिप्पणियां बताई जा रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुई बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि मामला विधायक आवास पर हुए हमले तक पहुंच गया। पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी चल रही थी।

दरअसल, 26 मई को अमेठी में पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता गायत्री प्रजापति के घर पर 30-35 नकाबपोश लोगों ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। गायत्री की पत्नी और सपा से मौजूदा विधायक महराजी प्रजापति को गालियां देने लगे। जान से मारने की धमकी दी।

जब गायत्री के भतीजे सुरेंद्र प्रजापति ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। घर पर काम करने वाले लोग बीच-बचाव करने आए तो उनसे भी मारपीट की। वीडियो बना रहे लोगों का मोबाइल छीन लिया। भतीजे का कॉलर पकड़कर बोले- अगर शिकायत की तो तुम्हारे विधायक को बांके से काट डालेंगे। करीब 1 घंटे तक हंगामा चलता रहा।

 


Leave a Comment