
इस्लामपुर विधायक ने विधानसभा में उठायी आवाज सभी सरकारी भर्तियों के लिए हो कॉमन भर्ती कैलेंडर-रुहेल सभी सरकारी भर्तियों के लिए हो कॉमन भर्ती कैलेंडर-रुहेल

इस्लामपुर विधायक ने विधानसभा में उठायी आवाज फोटो : रुहेल-विधानसभा में शुक्रवार को अपनी मांग रखते इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य की सभी सरकारी भर्तियों के लिए कॉमन भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की।
भर्ती प्रक्रिया की समस्या
उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों और चयन आयोगों द्वारा अलग-अलग समय पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाती है। इससे छात्रों को परेशानी होती है। यदि सभी विभागों की भर्तियों का विज्ञापन, आवेदन की तिथि, परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की पूरी समय सीमा एक ही कैलेंडर में उपलब्ध हो तो लाखों अभ्यर्थियों को तैयारी और आवेदन करने में सहूलियत मिलेगी।
सूचनाओं का संकर्षण
उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न आयोग और विभाग अपने-अपने स्तर पर भर्ती कैलेंडर जारी करते हैं। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग स्रोतों से जानकारी जुटानी पड़ती है। एकीकृत भर्ती कैलेंडर लागू होने से सभी सरकारी नौकरियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बन सकेगी तथा अभ्यर्थियों को अनावश्यक भ्रम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सरकारी प्रतिक्रिया
समाज कल्याण एवं सामान्य प्रशासन विभाग की मंत्री ने सुझाव को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सरकार इसपर गंभीरता से विचार करेगी और इसे लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
सामान्य प्रश्न
✦इस्लामपुर विधायक ने किस चीज़ की मांग की?−
इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने राज्य की सभी सरकारी भर्तियों के लिए कॉमन भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की।
✦कॉमन भर्ती कैलेंडर लागू होने से क्या लाभ होगा?+