समंदर में बढ़ेगा भारत का दम! कल नौसेना में शामिल होगा स्टेल्थ वॉरशिप INS महेंद्रगिरी, 40 से ज्यादा युद्धपोत निर्माणाधीन – ins mahendragiri to be inducted into indian navy dominance to increase in the sea over 40 warships under construction


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 11 जुलाई को विशाखापत्तनम में स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरी भारतीय नौसेना में शामिल होगा। यह प्रोजेक्ट-17ए का छठा युद्धपोत है। इसके शामिल होने से नौसेना में फ्रिगेट्स की संख्या 20 हो जाएगी। फिलहाल नौसेना के लिए 40 से अधिक युद्धपोत निर्माणाधीन हैं, जिससे भारत की समुद्री ताकत लगातार बढ़ रही है।

हाइलाइट्स

  • जनवरी 2025 से अब तक नेवी को मिले 18 वॉरशिप
  • अगले दो महीने में नेवी को 4 और शिप होंगे डिलीवर
  • नेवी के लिए 40 से ज्यादा शिप अंडर कंस्ट्रक्शन हैं
mahendragiri war ship
नई दिल्ली: इंडियन नेवी में शनिवार यानी 11 जुलाई को एक नया वॉरशिप शामिल होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में विशाखापट्नम को नया वॉरशिप आईएनएस महेंद्रगिरी मिलेगा। ये प्रोजेक्ट – 17ए का छठा स्वदेशी स्टेल्थ फ्रीगेट है। इसका नाम पूर्वी घाट की महेंद्रगिरि पर्वतमाला के नाम पर रखा गया है, जो शक्ति, मजबूती और अटल संकल्प का प्रतीक है। महेंद्रगिरि नाम धारण करने वाला यह नेवी का पहला वॉरशिप है। अब तक प्रोजेक्ट -17ए के तहत जितने भी वॉरशिप नेवी को मिले हैं वे सब पुराने वॉरशिप का नया अवतार थे यानी उनका नाम पुराने वॉरशिप से लिया गया था।

इस साल का छठा वॉरशिप

आईएनएस महेंद्रगिरी इस साल का छठा वॉरशिप है जो नेवी में कमिशन होगा। इससे पहले इस साल अब तक पांच और वॉरशिप नेवी को मिल चुके हैं। इसी महीने नेवी में एक और शिप कमिशन होना है। साथ ही अगले दो महीने में नेवी को 4 और शिप डिलीवर होंगे। नेवी ने इस साल की शुरूआत में बताया था कि साल 2026 में नेवी में 18 शिप कमिशन होंगे। जनवरी 2025 से अब तक नेवी को 17 शिप मिल चुके हैं और आईएनएस महेंद्रगिरी 18 वां शिप होगा।

बन रहे हैं 40 से ज्यादा शिप

नेवी के लिए इस वक्त 40 से ज्यादा शिप अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। स्वदेशी शिप लगातार नेवी की ताकत बढ़ा रहे हैं। अभी नेवी के पास कुल 19 फ्रिगेट हैं और आईएनएस महेंद्रगिरी के शामिल होने के साथ ही फ्रिगेट की संख्या 20 हो जाएगी। महेंद्रगिरि का डिजाइन नेवी के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है और इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड , मुंबई ने किया है। इसमें दुश्मन की नजर से बचने वाली आधुनिक स्टील्थ तकनीक, ज्यादा सुरक्षा, कम रडार पहचान और उच्च स्तर की ऑटोमेशन जैसी खूबियां हैं। यह जहाज नौसैनिक युद्ध के सभी प्रकार के अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है।

पूनम पाण्डे

लेखक के बारे मेंपूनम पाण्डेपूनम पाण्डे नवभारत टाइम्स के नेशनल ब्यूरो में डिप्टी ब्यूरो चीफ हैं। बीजेपी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राष्ट्रीय राजनीति के साथ ही इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और रक्षा मामले कवर करती हैं। साल 2014 से देश की संसद भी कवर कर रही हैं। नवभारत टाइम्स से पहले सीएनबीसी आवाज और आजतक न्यूज चैनल में काम कर चुकी हैं। कुमांऊ यूनिवर्सिटी, नैनीताल से ऑर्गेनिक केमेस्ट्री में M.Sc करने के बाद IIMC (New Delhi Campus) से रेडियो-टीवी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमए किया। चेवनिंग फेलो (Chevening Fellow) हैं, जो यूके (United Kingdom) के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डिवेलपमेंट ऑफिस (FCDO) की फेलोशिप है।और पढ़ें