सरकारी नौकरी बचानी है तो ध्यान दें! हरियाणा में 2010 से पहले भर्ती शिक्षकों को पास करना होगा TET


राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। वर्ष 2010 से पहले भर्ती शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी पड़ेगी। कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व जय प्रकाश के सवाल पर लोकसभा में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि पात्रता परीक्षा शिक्षक बनने की न्यूनतम अनिवार्य योग्यता है।

इससे छूट देने या पुरानी नियुक्तियों के लिए अलग व्यवस्था का कोई प्रस्ताव नहीं है। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लिखित उत्तर में कहा कि शिक्षक भर्ती और सेवा शर्तें राज्यों के अधिकार क्षेत्र का विषय हैं, पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आने वाले स्कूलों में पात्रता परीक्षा न्यूनतम अनिवार्य योग्यता घोषित किया जा चुका है।



Leave a Comment