सलमान खान हाल ही मुंबई में एक इवेंट में नजर आए। पर उनकी हालत और हुलिया देख फैंस घबरा गए। वो चिंता में पड़ गए हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर एक्टर को क्या हुआ, जो एकदम से बीमार और बूढ़े लग रहे हैं। फैंस ने कहा कि वह बॉडीगार्ड शेरा से भी बुजुर्ग दिख रहे हैं और सही से चल नहीं पा रहे।

दरअसल, सलमान शुक्रवार, 18 जुलाई को स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस पहुंचे थे, जहां उन्होंने अथॉरिटी के एडवांस्ड डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (IT सर्वर रूम) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान, एक्टर ने लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपीं। इस इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने लगे, पर उनमें सलमान का हुलिया देख फैंस डर गए।
सलमान का हुलिया देख फैंस डरे, पूछा- ठीक तो हैं? क्या हुआ है?
सलमान को देख फैंस ने पूछना शुरू कर दिया कि वो तो ठीक तो हैं? कहीं उन्हें कोई हेल्थ इशू तो नहीं? आखिर एकदम से वह इतने पतले और बूढ़े क्यों दिखने लगे? एक फैन ने X पर लिखा, ‘सलमान बीमार दिख रहे हैं। भगवान उन्हें सलामत रखे।’ एक ने लिखा, ‘ये बीमार दिख रहे हैं, शायद कोई हेल्थ इशू है।’
‘फिल्म में भाई अकेले 50 से भिड़ जाते हैं, यहां चमक गायब है’
एक और का कमेंट है, ‘यह देखकर सच में दुख होता है। आप साफ देख सकते हैं कि उनकी आंखों में कितनी थकान झलक रही है। लग रहा है कि वो बीमार हैं। फिल्मों में तो ‘भाई’ अकेले ही 50 लोगों से भिड़ जाते हैं, लेकिन अभी सलमान को देखिए- उनका वो खास अंदाज और चमक पूरी तरह गायब हो गई है। साफ पता चल रहा है कि उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सलमान खान को क्या हुआ है? क्या वह किसी बीमारी से जूझ रहे हैं?
‘सलमान को क्या हुआ है?
एक ने पूछा, ‘क्या ये सच में सलमान खान है? ये ठीक तो है? लग नहीं रहा?’ एक फैन ने पूछा, ‘सलमान को क्या हुआ है?’ वहीं, कुछ लोगों ने इस बात पर चिंता जताई कि सलमान ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं।’ हालांकि, कई फैंस ने सलमान का सपोर्ट किया और कहा कि उम्र का तकाज़ा है और सलमान रिस्पेक्ट डिजर्व करते हैं, उनका इस तरह मजाक न उड़ाया जाए। एक फैन ने कहा कि बॉलीवुड सेलेब्स अपनी कमियों या उम्र से जुड़ी झिझक को छुपाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान खान एक पब्लिक इवेंट में 60 साल के व्यक्ति जैसे दिख रहे थे। वो ऐसे इसलिए दिखे क्योंकि या तो उन्होंने अपनी उम्र को सहजता से स्वीकार कर लिया है या फिर उनके मन में कुछ चल रहा है।
इन 2 फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो सलमान खान अब ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे, पर फिलहाल इसकी रिलीज डेट का कुछ पता नहीं है और सेंसर बोर्ड के पास अटकी है। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और सलमान प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा वह दिल राजू की एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें नयनतारा भी हैं।
