सिर्फ एक बार देना होगा प्रीमियम
न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम प्लान में सिर्फ एक बार प्रीमियम देना होगा. इस स्कीम में पॉलिसी टर्म के दौरान हर 1,000 रुपये के बेसिक सम एश्योर्ड पर 70 रुपये की गारंटीड एडिशन दिया जाएगा. इस योजना में 10, 15, 20 और 25 साल तक की पॉलिसी टर्म का विकल्प मिलेगा. इसमें कम से कम सम एश्योर्ड 3 लाख रुपये है और कम से कम 18 साल की एज में खरीद सकते हैं.