‘सिमरन पंजाबी’ बनकर बेचे अश्लील वीडियो… जिस्मफरोशी के नाम पर किया पैसों का खेल, भदोही के गैंग की कहानी – Simran Punjabi Sold obscene videos Money prostitution Bhadohi gang story lcla


उत्तर प्रदेश के भदोही में सनसनीखेज कहानी सामने आई है.यहां पुलिस ने एक गैंग पकड़ा है, जो बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट ऑनलाइन बेचता था. इस गैंग में शामिल आरोपी ने सिमरन पंजाबी नाम से आईडी बना रखी थी. वो महिला बनकर लोगों से सोशल मीडिया पर बात करता था. फेसबुक और वॉट्सएप आईडी बनाकर बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो बेचता था.

पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी लड़कियों की जिस्मफरोशी के नाम पर पैसों का लेन-देन कराता था. इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपियों के पास से मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो और फर्जी पहचान से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

Simran Punjabi Sold obscene videos Money prostitution Bhadohi gang story

गिरफ्तार आरोपियों में सुरियावां थाना क्षेत्र के मऊरामशाला का रहने वाला व्यक्ति और भदोही थाना क्षेत्र के बसुपरा गांव की रहने वाली महिला शामिल है. इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने ‘सिमरन पंजाबी’ नाम से फेसबुक और वॉट्सएप पर फर्जी महिला आईडी बना रखी थी. वह अपनी वास्तविक पहचान छिपाए रखता था. 

यह भी पढ़ें: 10 हजार अश्लील वीडियो, 40000 फोटो और खाते में 1 करोड़ रुपये… BTech पास इंजीनियर का ‘गंदा धंधा’; हरदोई पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

इन आईडी के जरिए चैट ग्रुप बना रखे थे, जहां बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो बेचे जाते थे. इसी के साथ लड़कियों की जिस्मफरोशी के नाम पर पैसों का लेन देन भी होता था. पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं, जिनमें एक सिमरन पंजाबी के नाम का फर्जी आधार कार्ड है.

मोबाइल में संदिग्ध वॉट्सएप चैट और अश्लील कंटेंट मिला

पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सिमरन पंजाबी नाम से फर्जी फेसबुक आईडी और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था. उसके मोबाइल की जांच में कई संदिग्ध वॉट्सएप चैट और अश्लील मीडिया फाइलें भी मिली हैं. 

पुलिस का कहना है कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट की निगरानी के दौरान मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. तकनीकी सबूतों के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसके तार कहां तक फैले हैं.

—- समाप्त —-



Leave a Comment