बिहार सरकार ने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच की अं …और पढ़ें

सीएम सम्राट चौधरी का एलान, भरत तिवारी के परिवार को मिलेगा मुआवजा और सरकारी नौकरी
HighLights
-
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता।
-
एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
-
सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर दी जानकारी।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार ने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर दी।
सीएम ने लिखा है कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
बता दें कि भोजपुर में भरत तिवारी की मौत की परिस्थितियों को लेकर उठे सवालों के बाद बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। भरत तिवारी 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।